गाजर का हलवा (gajar ka halwa recipe in Hindi)

#laal आप सभी दोस्तों को हमारा प्यार भरा नमस्कार आज हम आप सबके लिए सर्दियों में बनने वाला एक सबसे खास डिश की रेसिपी लेकर आए हैं जिसका नाम है गाजर का हलवा तो अब देरी ना करते हुए झटपट शुरु करते हैं हमारी आज की रेसिपी आशा करते हैं आप सबको हमारी यह रेसिपी पसंद आएगी।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गाजर को अच्छे से धो कर सारे गाजर को कद्दूकस कर लेंगे। अब गैस पर मध्यम आंच करके एक कढ़ाई चढ़ाएंगे। जब कढ़ाई गर्म हो जाए तब उसमें घी डालेंगे। जब घी भी गर्म हो जाए तब उसमें 1 चुटकी केसर और इलायची पाउडर डाल देंगे।
- 2
अब घी में कद्दूकस किए हुए गाजर डालकर 2 मिनट तक भून लेंगे। 2 मिनट भूनने के बाद गाजर में दूध डालकर मिक्स करेंगे। अब गाजर को दूध में धीरे-धीरे पकने देंगे।
- 3
कुछ-कुछ देर पर हम गाजर को चलाते रहेंगे। लगभग 15 मिनट बाद आप देखेंगे कि गाजर का दूध सुखना शुरू हो जाएगा।
- 4
अब दूसरी तरफ गैस को कम आंच करके एक पैन रखेंगे, उसमें 2 चम्मच घी और 1/2 चुटकी केसर डालकर उसमें सारे कटे हुए मेवे डालकर सुनहरा भून लेंगे।
- 5
अब गाजर को देखेंगे अगर दूध सुख कर खोया बन गया है तो उसमें ये सारे मेवे डालकर मिक्स कर देंगे।
- 6
जब गाजर पूरी तरह भून जाए तब उसमें चीनी पाउडर और कंडेंस्ड मिल्क डाल कर उसको अच्छे से मिक्स करके भून लेंगे।
- 7
अब गाजर के हलवे पर थोड़ी सी इलायची पाउडर और 1 चुटकी नमक स्प्रिंकल करके उसको अच्छे से मिक्स कर देंगे। तो लीजिए बनकर तैयार है हमारा स्वादिष्ट गाजर का हलवा। अब आप इसे गर्मा-गर्म परोसिए और इसका आनंद लीजिए। धन्यवाद
- 8
नोट: किसी भी मीठी रेसिपी में एक चुटकी नमक डाल देने से मीठे में डाले हर एक सामग्री का स्वाद निखर कर आता है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)