टमाटर की अचार(Tamatar ka achar recipe in Hindi)

टमाटर की अचार(Tamatar ka achar recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले टमाटर को धोकर अच्छे से पोछ ले फिर उसे लबाई में पतला पतला काट ले |
- 2
फिर एक कड़ाही में सरसो तेल गर्म करे हल्का गर्म होने पर उसमें सरसो दाल, करायत, सौफ और लौग डाले आंच धीमी रहने दे, हल्का चटकने पर लाल मिर्च, हल्दी डालकर मिलाये और टमाटर डाले और नमक डालकर अच्छे से मिलाये आंच तेज कर दे |
- 3
तेज आंच पर टमाटर को पकने दे बिच में चम्मच चालाते रहे, जब टमाटर गल जाये और आधा पानी सुख जाये तब गैस धीमी कर दे, और सिरका डालकर मिलाये, थोडी थोडी देर में चम्मच चलाते रहे और पकने दे इसे पकने 40-45 मिनट लग जाते हैं |
- 4
हमे इसे पका कर गाडा करना है, जब पूरी तरह से पक जाये और तेल दीखने लगे तो गैस बंद कर दे, अचार रेडी इसे पूरी तरह ठंडा करके किसी साफ कांच की जार में डालकर रखे|
- 5
नोट - इस अचार को फ्रीज में रखे और साफ चम्मच से ही निकाले. ये करीब 6 महीने रख कर खा सकते हैं धन्यवाद.
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






कमैंट्स (3)