चीज़ स्वीटकॉर्न सैंडविच (cheese sweetcorn sandwich recipe in hindi)

Nidhi Jauhari @cook_26338313
चीज़ स्वीटकॉर्न सैंडविच (cheese sweetcorn sandwich recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक पैन में दो चम्मच बटर डाल कर उसमें बारीक कटे प्याज़ डाल कर अच्छी तरह से पारदर्शी होने तक भूने फिर क्रश किया लहसुन और बारीक कटे टमाटर डाले और हल्का भूने फिर स्वीटकॉर्न डाल कर भूने।
- 2
अब तैयार मिश्रण में साॅस, नमक स्वादानुसार, मिक्स हर्ब, काली मिर्च पाउडर डाल कर अच्छी तरह से भूनें।
- 3
अब तैयार मिश्रण में थोड़ा सा चीज़ डाल कर अच्छी तरह से मिलाइए और एक बर्तन में निकाल ले।
- 4
अब ब्रेड सलाइस पर तैयार मिश्रण रखे और ऊपर से चीज़ फैलाए।
- 5
अब उस पर दूसरे ब्रेड रखे। इसी तरह सभी सैंडविच बना ले फिर पैन में दो चम्मच बटर डाल कर उसमें सैंडविच को क्रिस्पी होने तक सेके
- 6
लीजिए तैयार है आपका स्वादिष्ट चीज़ स्वीटकॉर्न सैंडविच।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14391745









कमैंट्स (2)