हरियाली साबूदाना खिचड़ी (Hariyali Sabudana Khichdi recipe in Hindi)

#hara
सेहत से भरपूर हरियाली साबूदाना खिचड़ी स्वाद में बेहतरीन और अनूठी लगती हैं .पालक के रस का प्रयोग कर हरियाली साबूदाना खिचड़ी को आज पहली बार बनाया तो बिना कुछ खास प्रयास के भी साबूदाना खिले - खिले रहे. इस खिचड़ी को मीठी दही के साथ सर्व किया जाता हैं .आइए देखते हैं इसे बनाने की विधि

कुकिंग निर्देश
- 1
पालक को अच्छी तरह धोकर साफकर रफली काट लेंगे.दूसरी तरफ एक बर्तन में पानी को उबाल लेंगे. जब पानी उबलने लगे तभी पालक को उसमें डाल दें.
- 2
ध्यान रहे कि हमें पालक को सिर्फ 1 से 1:30 तक ब्लांच करना हैं फिर उसे छलनी पर डाल दें और तुरन्त ही उस पर ठंडा पानी डाले. ऐसा करने से पालक का हरा रंग बना रहता हैं.अब पालक को पीस लें.
- 3
दूसरी तरफ साबूदाना को अच्छी तरह साफ कर पानी से धो लें अब उसे प्लेट में निकाल लें.उस पर थोड़ा - थोड़ा कर जरूरत के अनुसार पालक का घोल डालें और मिलाएं.
- 4
पालक का घोल मिलाने पर साबूदाना का हरियाली वाला रंग आ जाएगा.अब साबूदाना को 2 घंटे के लिए फूलने के लिए छोड़ दे.
- 5
दूसरी तरफ मूंगफली को 1/2 चम्मच घी में हल्की आंच पर रोस्ट कर लें.भुन जाने पर मूंगफली को प्लेट में निकाल लें.अब 1/2 घी पैन में डालकर गर्म करें जीरा, आलू लालमिर्च और नमक डालकर आलू को 1-2 मिनट भुनें. फिर 2 चम्मच पालक वाला घोल आलू में भी डालकर मिक्स करें. 1 मिनट बाद आलू को भी प्लेट में निकाल लें
- 6
अब पैन में साबूदाना भुनने के लिए घी गर्म करें और उसमें जीरा और हरीमिर्च डालें. अब पालक वाला साबूदाना पैन में डालकर मिलाए और चलाते भी रहें जिससे कि साबूदाना चिपके नहीं.
- 7
नमक डालकर 2:30 से 3 मिनट तक लो टू मीडियम आंच पर साबूदाना को कुक करें साथ ही कवर भी करें जिससे कि भाप में साबूदाना खिला - खिला रहें.
- 8
अब हरियाली साबूदाना में हरे- भरे आलू और रोस्ट किए हुए मूंगफली और हरी धनिया भी मिलाएं. किसी बर्तन में निकाल ले.
- 9
सेहत और स्वाद से भरपूर हरियाली साबूदाना खिचड़ी तैयार हैं, मीठी दही के साथ इसका आनन्द लें.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (48)