वेज चीज़ व्हाइट सॉस पास्ता(veg cheese white sauce Pasta recipe i

#safed
पास्ता का नाम सुनते ही बच्चों के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान छा जाती है। पास्ता एक इटालियन डिश है इसे ताजा स्टिर फ्राई सब्जियों और व्हाइट सॉस में मिलाकर बनाया जाता है। व्हाइट सॉस में बनाई गई पास्ता रेसिपी इतनी चटपटी भले ही ना हो, लेकिन क्रीमीनेस और चीज़ी स्वाद इसे स्वादिष्ट बनाता है। मैंने इसमें अच्छी मात्रा में चिली फ्लेक्स, काली मिर्च और हर्ब्स का मिश्रण डाला है, जोकि उन कमियों को पूरा कर देते है। लेकिन मैंने इसका पूरा ध्यान रखा है कि ज्यादा मात्रा में भी ना डालें। इस रेसिपी की ख़ासियत इसका चीज़ी और क्रीमी स्वाद है जो इसे अनोखा बनाता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक पैन में पानी गरम करके नमक और तेल मिलाकर, उसमें पास्ता डालकर 6 से 8 मिनट तक पकाएं।बीच-बीच में चलाते रहे।
- 2
पास्ता गल जाए तब पास्ता को हाथ से तोडके देखे पास्ता टूट जाए इसका मतलब पास्ता पक गए है, पास्ता को छलनी में निकाल ले । ठंडे पानी से धो ले ।पास्ता को ज्यादा ना पकाएं।
- 3
अब एक पैन में तेल गरम करके बारीक कटी हुई लहसुन डाले हल्का सा भूनेे, बाद में प्याज़ डालकर 2 मिनट भूने शिमला मिर्च और कॉर्न डाले और 2-3 मिनट पकाएं ।फिर नमक, काली मिर्च डाले और मिक्स करके गैस ऑफ कर दे। और एक साइड करदे। आप इसमें अपनी मनचाही सब्जी भी डाल सकते हैं
- 4
- 5
अब व्हाइट सॉस तैयार करने के लिए पहले पैन में मीडियम आंच पे 4 टेबलस्पून बटर डाले,बटर मेल्ट हो जाए,4 टेबलस्पून मैदा डाले और धीमी आंच पर 2-3 मिनट चलाएं, मैदे का कलर हल्का सा चेंज हो जाए तब तक
- 6
फिर धीरे धीरे 2 कप दूध डाले और लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं। और चैक करने के लिए की सॉस तैयार है तो चम्मच से देखे और सॉस चम्मच के पीछे चिपक रही है तो मतलब आपकी सॉस परफेक्ट बन रही है।फिर सॉस में नमक, काली मिर्च, चिली फ्लेक्स, मिक्स हर्ब्स डाले और अच्छे से मिला ले।
- 7
अब भूनी हुई सब्जियां और पास्ता डालके अच्छे से मिक्स कर ले । और गैस बंद कर दे। ऊपर से 2 टेबलस्पून चीज़ डाले। मिक्स कर ले।
- 8
क्रीमी चीज़ पास्ता तैयार है इसे सर्विंग प्लेट में डाले और ऊपर से हल्का सा चिली फ्लेक्स और मिक्स हर्ब्स डाले और कद्दूकस चीज़ से गार्निश करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (15)