पालक पुलाव(Palak pulao recipe in Hindi)

#hara
पुलाव एक ऐसा व्यंजन है जिसे हम लंच या डिनर में परोस सकते हैं। इसमें मुख्य घटक है चावल और पालक। ही हां, इसमें पालक की प्युरी डालकर इसे बनाया है। यह बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। अगर बच्चे पालक ऐसे नहीं खाते है तो आप इस तरह से पुलाव बनाकर दे सकते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
एक बड़े बर्तन में पानी उबलने रखें। इसमें नमक मिलाएं। भिगोया हुआ चावल डालकर चावल पकने तक रखें।
- 2
अब इसे छलनी में निकाल कर अतिरिक्त पानी को निकल जाने दे।
- 3
फ़िर से बड़े बर्तन में पानी उबलने रखें। जब पानी में उबाल आ जाए तब पालक के पत्ते डाल दे। और 4-5 मिनट तक रखें।
- 4
अब इसे निकाल दे और थोड़ा ठंडा होने पर मिक्सी जार में ले।
- 5
इसमें हरी मिर्च डालकर महीन पीस लें। मटर को भी उबाल ले। आप चाहे तो फ्रोज़न मटर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- 6
कढ़ाई में घी और तेल डाले। जीरा चटक जाने पर तेजपत्ता, काली मिर्च और लौंग डाल दें। अब प्याज़ डालकर भूनें। अदरक लहसुन पेस्ट मिलाकर भूनें।
- 7
अब इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, धनिया जीरा पाउडर डालकर मिक्स करें। अब पालक की प्युरी डालें। उबले हुए मटर भी डाले।
- 8
अब पके हुए चावल डालकर हल्के हाथों से मिला ले जिससे चावल के दाने टूटे नहीं। आखिरी में नींबूका रस मिला ले।
- 9
तैयार है पालक पुलाव।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)