सफ़ेद तिल के लड्डू (safed til ke ladoo recipe in Hidni)

सफ़ेद तिल के ये लड्डू विंटर स्पेशल लड्डू हैं। ये इम्युनिटी सिस्टम को बूस्ट करता है। और बहुत ही शक्तिवर्द्धक होता है। ये खाने में बहुत यम्म लगता है व् झटपट बन जाता है।
सफ़ेद तिल के लड्डू (safed til ke ladoo recipe in Hidni)
सफ़ेद तिल के ये लड्डू विंटर स्पेशल लड्डू हैं। ये इम्युनिटी सिस्टम को बूस्ट करता है। और बहुत ही शक्तिवर्द्धक होता है। ये खाने में बहुत यम्म लगता है व् झटपट बन जाता है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले लड्डू बनाने में लगने वाली सामग्री की तैयारी कर लें। तिल साफ कर लें और गुड़ के छोटे छोटे टुकड़े कर लें । ताकि गुड़ अच्छे से मेल्ट हो सके।
- 2
अब पैन गर्म कर सफ़ेद तिल स्लो मध्यम आन्च पर लगातार चलाते हल्का सुनहरा क्रिस्प होने तक भून लें। आप भुनी हुई चना दाल या फिर भुनी हुई मूंगफली भी क्रस कर डाल सकते हैं।
- 3
जब तक तिल ठंडा हो तब तक गुड़ की चाशनी बना लें। एक कढ़ाई को गरम कट उसमें 1 टेबल स्पून घी डाले ।घी गर्म होने पर गुड़ डाले और लगातार चलाते हुए चाशनी बनने तक पकाये।
- 4
चाशनी परफेक्ट बनी है ये चेक करने के लिए एक बाउल में नोर्मल पानी लें और चाशनी की कुछ बूँदटपकाये। यदि चाशनी की गोली बने तब समझ लें की आपकी चाशनी लड्डू बनाने के लिए तैयार हैं।
- 5
अब बिना रुके तिल में थोड़ा थोड़ा कर गुड़ की चाशनी मिलाये। और नरम हाथों से मसलते हुए गोल गोल लड्डू बाँध लें।
- 6
- 7
अब लड्डू को मनचाहे तरीके से सजा कर प्रेसेन्ट कर लें। या फिर किसी ऐयर टाइट कंटेनर मे रख दें। ठण्डी के मौसम मे ये लड्डू बनाकर आप महीनों तक खा सकते हैं। ये लड्डू बहुत ही शक्तीवर्धक होते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (4)