पोहा मेथी के कटलेट (poha methi ke cutlet recipe in Hindi)

पोहा मेथी के कटलेट (poha methi ke cutlet recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सब से पहले पोहे को 2-3 बार पानी से धो कर अलग रख ले
- 2
अब मिक्सर जार में अदरक, लहसुन,जीरा और साबुत लालमिर्च डाल कर दरदरा पीस लें अब उसी मे भीगे हुए पोहे को डाल कर पीस लें और
- 3
एक बर्तन में निकाल लें अब उस मे बेसन, बारीक कटा हुआ मेथी और कदूकस किया हुआ गाजर डाले और साथ में
- 4
सारे मसाले जैसे हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर,आम खटाई पाउडर,तिल, नमक और बारीक कटा हुआ धनिया पत्ती डाल कर आटे की तरह गुथ ले और 10मिनट के लिए रख दें और जरूरत होने पर हल्का पानी डाल सकते है
- 5
अब 10मिनट के बाद आटे को दोबारा मिला लें और एक लोइ ले और हथेली से दबाकर टीकी के आकार में बना के सारे टीकी प्लेट में रख ले अब
- 6
कढाई मे तेल को गर्म होने के लिए रखे तेल गर्म होने के बाद गैस को हल्का कम कर दे और एक -एक कर के टीकी डाले और थोड़ी देर बाद कलझी से पलटे रहे
- 7
लाल होने के बाद उसे प्लेट में निकाले और गरमा गरम पोहा मेथी कटलेट को चटनी के साथ परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
























कमैंट्स