मेथी मटर पुलाव(Methi matar pulao recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चावल को साफ पानी से धोकर 20 मिनट के लिए भिगो देंगे |
- 2
एक पैन में तेल डालें तेल जैसे ही गर्म होगा इसमें जीरा लौंग काली मिर्च और तेज पत्ता डालेंगे बड़ी इलायची और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सेकंड तक चलाएंगे |
- 3
अब इसमें मेथी डालकर 3 से 4 मिनट तक फ्राई करेंगे |
- 4
साथ ही इस में टमाटर डालकर 2 मिनट चलाएंगे और इसमें मटर डालेंगे |
- 5
अब इसमें सभी मसाले डालेंगे और सबको अच्छे से मिक्स करेंगे अब इसमें पहले से भिगोए हुए चावल डाल दें |
- 6
अब इसमें दो कप पानी डालेंगे और कुकर में डालकर दो सीटी आने तक पका लेंगे भाप निकलने के बाद देखेंगे मेथी मटर पुलाव तैयार है |
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14467915










कमैंट्स