बेसन चीला सैंडविच (besan cheela sandwich recipe in Hindi)

#Narangi
आपने बेसन के चीले तो खायें होंगे पर मैंने आज बेसन चीले से सैंडविच बनाया है जो कि बहुत स्वादिष्ट और लाजवाब लगा। आप भी इसे बना कर खायें ।

कुकिंग निर्देश
- 1
बाउल में बेसन,लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार और आवश्यकता अनुसार पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें ।
- 2
अब गरम कढ़ाई में तेल डालकर उसमें मैश आलू, प्याज़, अदरक, हरी मिर्च, हरी धनिया गाजर और नमक स्वादानुसार डालकर अच्छे से मिलाकर भून लें ।
- 3
अब एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने दें। गरम तवे को मीडियम फ्लेम पर करके तेल लगा लें और बेसन का घोल डाल कर फैला दें और उसके चारों तरफ से तेल डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें ।
- 4
अब चीला पर हरी चटनी और टोमाटोसॉस लगाएं और इसके ऊपर आलू की स्टफिंग फैला लें। ऊपर से दूसरे चीले से ढक कर तवे पर तेल लगाकर दोनों तरफ से ब्राउन होने तक सेंक लीजिए ।
- 5
- 6
प्लेट में रख कर चाकू की सहायता से चौकोर टुकड़ों में काट लें ।
- 7
लीजिए हमारे गरमा गरम बेसन चीला सैंडविच तैयार हैं। इसे चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)