नारंगी केसरिया पीली जलेबी

#narangi
सर्दियों के मौसम में गर्म गर्म जलेबी खाने का मजा ही कुछ और है। इसे तुरंत बनाने मे पूरे 1 घंटा लगता है,
आप चाहे तो एक दिन पहले भी तैयारी कर के रख सकते|और अगर तुरंत खाना तो भी बना के खा सकते है,|
नारंगी केसरिया पीली जलेबी
#narangi
सर्दियों के मौसम में गर्म गर्म जलेबी खाने का मजा ही कुछ और है। इसे तुरंत बनाने मे पूरे 1 घंटा लगता है,
आप चाहे तो एक दिन पहले भी तैयारी कर के रख सकते|और अगर तुरंत खाना तो भी बना के खा सकते है,|
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदा ले इसको अच्छे से छान ले।अब एक बड़े बाउल में मैदा डाले और उसमे बेकिंग सोडा,कॉर्न फ्लोर 1 स्पून, दही 1 कप, केसर डाल दे।अब इसमें थोडा थोडा पानी डालकर घोल तैयार करे।घोल थोडा ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए। इसमे धीरे- धीरे पानी डालते जाऐ,घोल में गुठलियाँ नही होनी चाहिए।
- 2
अब जलेबी घोल को 10-15 मिनट सेट होने रूम टेम्परेचर में रख दे
सेट होने के बाद अब चम्मच से घोल को फेट ले। अब इस घोल को सॉस वाली बोतल या जलेबी वाली बोतल में डाले। - 3
अब पैन या कढाही में तलने जितना तेल डाले और गरम करने रखे।
जिस बोतल में जलेबी का घोल डाला है उससे बीच से शुरू करते हुए घोल घोल घूमाकर जलेबी बनाते जाए।जब जलेबी कुरकुरी और हल्की गोल्डन ब्राउन हो जाए चिमटे की मदद से निकाल ले। - 4
अब एक बर्तन ले और उसमे पानी, चीनी, इलायची पाउडर,केसर डाले।
आंच को थोडा तेज कर के कम कर ले और चाशनी पकने दे।जबतक एक तार की चाशनी हो जाए तब तक चाशनी पकाने दे।जब चाशनी एक तार की हो जाए तब इसमें नीम्बू का रस डाले।अब चम्मच की मदद से अच्छे से मिक्स करे और आंच बंद कर दे। - 5
जैसे ही आप जलेबी तेल से निकाले इसे चाशनी में डालते जाऐ,जलेबी को एक बार पलटकर चाशनी में डुबो दे 2-3 सेकेंड और फिर प्लेट में निकाले कुछ बादाम उपर डाल ले,फिर केसरिया जलेबी गरम गरम हि खाऐ|
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स