आलू ब्रेड से बने बेसनी कोफ्ते

आलू ब्रेड से बने बेसनी कोफ्ते
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम आलू को उबाल देंगे। ओर प्याज़ को काट लेंगे ।
- 2
फिर आलू और प्याज़ के मसाले को फ्राई करने के लिये एक कढाई मे थोड़ा सा तेल डालेंगे ।तेल गरम होने पर उसमे राई जीरा ओर हींग डालकर उसमे कटा हुआ प्याज़ डालेंगे ।व आलू मैश करके डाल देंगे।
- 3
फिर उसमे हरा धनिया, हरा पुदीना डालकर ओर सारे मसाले डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर देंगे ।
- 4
अब हम बेसन का घोल बनाने के लिये एक कटोरी बेसन मे नमक मिर्च और एक चुटकी मीठा सोडा ओर पानी डालकर कोफ्ते का घोल तैयार कर देंगे ।
- 5
अब कोफ्ता बनाने के लिये सबसे पहले एक ब्रेड के पीस को काटकर दो पीस कर देंगे । एक कटोरी मे पानी लेकर ब्रेड के आधे पीस को पानी मे डालकर ओर जल्दी से निकाल कर उसका पानी निचोड़कर उसके ऊपर आलू का मसाला डालकर उसे हाथो से गोल शेप दे देंगे।
- 6
फिर कोफ्ते को बेसन मे डिप करके तेल मे फ्राई कर देंगे । तैयार हे आपके गर्मा गर्म कोफ्ते ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स