गार्लिक पोटैटो वेजेस (garlic potato wedges recipe in Hindi)

गार्लिक पोटैटो वेजेस (garlic potato wedges recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू को अच्छे से धो लेंगे अब आलू को बीच से काटेंगे और आलू के दो भाग करेंगे और फिर 2 हिस्से कर देंगे
- 2
अब आलू को आधे घंटे के लिए पानी मे डालकर रख देंगे
- 3
एक कटोरी में मैदा लेंगे उसमे कालीमिर्च पाउडर, चिली फ़्लैक्स, ऑरिगेनो और नमक डालकर मिलाएंगे अब इसमे थोड़ा थोड़ा पानी मिलाकर इसका एक पतला घोल बनाएंगे
- 4
आधे घंटे बाद आलू को पानी से निकाल लेंगे । आलू को 5 मीन के लिए उबालेंगे जब आलू 50% पक जाए तो गैस बंद कर दें अब आलू पानी से निकाल लेंगे,आलू का पानी सूखा लेंगे । अब एक एक आलू को घोल में डीप करके तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक तलेंगे ।
- 5
एक बाउल में लहसुन,पिघला हुआ घी, और हरी धनिया डालेंगे अब इसमें फ्राई किया हुए वेजेस डालेंगे हल्के हांथो से अच्छे से मिलाएंगे । ऑरिगेनो और चिल्ली फ़्लैक्स से गार्निश करें आपके गार्लिक पोटैटो वेजेस तैयार हैं आप इसे सॉस के साथ सर्वे करें चाय के साथ यह स्नैक बेह्तरीन डिश है ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स