गाजर मटर की तीखी पुलाव (Gajar matar ki tikhi pulao recipe in Hindi)

#mirchi
घरों में पुलाव काफी पसंद किया जाता है। खासकर छुट्टी वाले दिन तो बच्चों और बाकी सबकी ओर से लंच में पुलाव बनाने की फरमाइश होती है। आपने अपने फैमिली मेंबर्स को कई तरह के पुलाव बनाकर खिलाए भी होंगे, तो इस बार अपनों को कीजिए खुश गाजर-मटर के पुलाव के साथ। इसका स्वाद सबका दिल जीत लेगा। गाजर और मटर से तैयार इस पुलाव का स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
पुलाव के लिए पहले चावल को आधा घंटा भिगो दे । गाजर को कद्दकस कर ले और प्याज़ को बारीक काट ले लहसुन अदरक का पेस्ट बना लें।
- 2
अब पतीले में 2- 3 चम्मच तेल गर्म करें इसमें जीरा,साबुत लाल मिर्च, तेजपत्ता, दाल चीनी डालें थोड़ा भूनकर बारीक कटा हुआ प्याज़ डाले
- 3
प्यार थोड़ा भून जाए उसमें अदरक लहसुन की पेस्ट डाले और थोड़ा भूने
- 4
प्याज अच्छे से भून जाए मटर और गाजर डाल दे और गाजर का पानी सूखने तक भूने और लाल मिर्च, सूखा धनिया और गरम मसाला डाले
- 5
फिर चावल को अच्छे से धोकर डाले और थोड़ा भूनकर उसमें चावल के हिसाब से पानी डाले और नमक भी दाल दे
- 6
तेज आंच पर पकने दें फिर पानी सूख जाए तो आंच बिल्कुल धीमी करके ढक्कन लगा दे। 5 मिनट बाद चैक करे चावल गल गया है तो गैस ऑफ कर दे।
- 7
फिर ऊपर से हरा धनिया डाले
- 8
गरमा गरम चटपटी गाजर मटर पुलाव तैयार है इसे गरम गरम सर्व करे।
- 9
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (7)