चटपटा नींबू का अचार (Chatpata nimbu ka achar recipe in hindi)

#chatpati
खट्टा मीठा ये नींबू का अचार घर मै सभी को बहुत पसंद आता है इसमें हाजमे के लिए सभी मसाले डाले जाते है वैसे तो इसे बनाने में 4 से 5 दिन की धूप चाहिए लेकिन मेरे यहां बर्फीले मौसम मै धूप नही है इसलिये मैंने इसे इस विधि से बनाया है

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले नींबू को धो ले अच्छे से पोंछ कर सूखा लें और छोटे छोटे टुकड़े काट ले
- 2
अभी एक बाउल मै सफेद नमक काला नमक काली मिर्च गर्म मसाला मिलाए
- 3
भुना हुआ जीरा पाउडर लाल मिर्ची अजवाइन भी मिलाए
- 4
दाना मेथी को दरदरा पीस ले और वो भी बाउल के मसाले मै मिलाए ओर सभीकुछ अच्छे से मिला कर नींबू मै डाले
- 5
सभी को मिलाए और 10 मिनट के लिए रख दे इससे ये नींबूपानी छोड़ देंगे अभी इसे गैस पर रखे और चीनी या गुड़ डाले
- 6
धीमी आंच पर ढक कर पकाए अभी ये नींबू मै काफी पानी हो जाता है इसे आप धीमी आंच पर तब तक पकाए जब तक की छिलका थोड़ा गल न जाएं
- 7
अंत मै इसे आप रात भर के लिऐ ढक कर छोड़ दे आपका अचार का रंग भी हलका गहरा हो जाता है और वो पहले से काफी गाढ़ा हो जाता है इसे आप किसी कांच के जार मै भर कर रख दे इस प्रकार आपका चटपटा नींबूका अचार तैयार है
- 8
नोट 1)पतले छिलके वाला नींबू जल्दी गल जाता है इसलिए पतले छिलके वाले नींबूका प्रयोग करे
2) मसाले आप अपने हिसाब से कम ज्यादा कर सकते है इसे व्रत मै खाने के लिऐ व्रत वाला नमक काम मै ले
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (6)