राजमा मसाला(rajma masala recepie in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
राजमा को रात भर पानी में भिगो दें
- 2
अगले दिन राजमा को कुकर में नमक के साथ डालकर 8-10 सीटी लें
- 3
एक कढ़ाई में दो बड़े तेल डालें तेल जैसे ही गर्म हो इसमें जीरा और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर दो-तीन मिनट तक भूनें
- 4
अदरक लहसुन जैसे ही भून जाए इसमें अब प्याज़ का पेस्ट डालें और चार पांच मिनट तक पकाएं
- 5
अब इसमें टमाटर का पेस्ट डालकर भूनें (टमाटर और हरी मिर्च को साथ पीसकर पेस्ट बनाएं)
- 6
लगभग 10 मिनट तक इसे पकाएं और अब इसमें मसाले डालेंजैसे नमक मिर्च पाउडर हल्दी पाउडर धनिया पाउडर अमचूर और जीरा पाउडर डालें
- 7
इसे अच्छे से पकाएं और जब यह सभी मसाले तेल छोड़ने लगे तो इसमें उबले हुए राजमा उसी पानी के साथ डाल दे जिसमें हमने राजमा उबाले थे
- 8
लगभग 15:20 मिनट तक इसे ढककर पकने दें
- 9
राजमा तैयार है हरे धनिए से सजाएं और प्याज़ के रिंग्स डालकर सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14550118










कमैंट्स