भंडारे वाली आलू की सब्जी(Bhandare wali aloo ki sabzi recipe in Hindi)

jyoti prasad @cook_13672808
भंडारे वाली आलू की सब्जी(Bhandare wali aloo ki sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले उबले आलू को इस तरह से हल्का मैश कर ले अब मिक्सर मे टमाटर, अदरक और हरी मिर्च डालकर
- 2
पीस ले अब एक कढाई मे तेल और घी डाल कर अच्छे से गरम कर ले अब जीरा, इलायची, काली मिर्च, बडा इलायची, तेज पत्ता और हरी मिर्च डाल कर खुशबू आने तक भूनें
- 3
अब पीसा हुआ टमाटर का पेस्ट डालेंगे टमाटर का पानी सूखने तक और तेल अलग होने तक भूनेंगे जब टमाटर तेल छोड़ने लगे तो इसमें सारे मसाले पाउडर और हीगं डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और तेल अलग होने तक भूनेगे
- 4
अब नमक और आम खटाई पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाऐ अब मैश किया हुआ आलू डाल कर मिला लें
- 5
अब पानी डालकर अच्छी तरह से मिला लें अब कसूरी मेथी मसाला कर डाले और अच्छे से उबलने दे अब आखरी मे धनिया पत्ती डाल कर मिला लें
- 6
और अब गैस बंद कर दे अब गरमा गरम भंडारे वाली आलू की सब्जी पूरी के साथ परोसने के लिए तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14581896





















कमैंट्स (2)