चॉकलेट केक इन कुकर(chocolate cake in Cooker recipe in hindi)

चॉकलेट केक इन कुकर(chocolate cake in Cooker recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदा,कोको पाउडर, बेकिंग सोडा बेकिंग सोडा को बाउल मे छान लीजिये|
- 2
एक बाउल में चीनी और रिफाइंड ऑयल को अच्छे से मिक्स कीजिये फिर इसे मैदे वाले मिश्रण में डाल कर मिक्स कीजिये अब आवश्यकतानुसार दूध डाल कर स्मूथ बैटर तैयार कीजिये|
- 3
अब कुकर को गैस पर रख कर गर्म कर लीजिये 10मिनट तक फिर केक के हार्ट शेप के मोल्ड मे थोड़ा सा रिफाइंड तेल लगा कर मोल्ड को अच्छे से ग्रीस कर लीजिये|
- 4
अब इसमें केक के मिश्रण को मोल्ड में डाल कर 2बार टैप करे जिससे एयर ना रह जाये अब कुकर मे एक स्टैंड रखे उसके ऊपर केक वाला मोल्ड रख दीजिये और कवर कर के 45से 50मिनट बेक कर लीजिये|
- 5
अब कवर हटा कर टूथपिक से चैक कीजिये यदि टूथपिक साफ निकल जाये तो समझ लीजिये केक बेक हो चूका है|
- 6
अब ठंडा हो जाने पर नाइफ की सहायता से किनारे से निकाल कर धीरे से एक प्लेट मे पलट कर निकाल लीजिये|
- 7
अब केक पर चॉकलेट सिरप की डाल कर एक बराबर फैला दीजिये और उसके बाद जेम्स से डेकोरेट कीजिये|
- 8
हमारा चॉकलेट केक तैयार है|
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (10)