मिक्स वेज ब्रोकोली की सब्जी(mix veg brocoli ki sabji recipe in hindi)

#vp
ब्रोकोली एक तरह की सब्जी है, जिसे हम खाने के लिए उपयोग करते हैं। यह सब्जी फूलगोभी प्रजाति की होती है, लेकिन इसका स्वाद फूलगोभी से अलग होता है। ब्रोकोली के बहुत सारे लाभ हैं। इसके सेवन से शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता है। और इस ब्रोकोली को हेल्दी बनाने के लिए इसमें मैंने कुछ और वेजिटेबल भी ऐड किए हैं तो आइए..

कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम ब्रोकोली को कट करके गैस पर एक पैन में दो कप पानी और आधा चम्मच नमक डालकर एक उबाल आने दे। अब ब्रोकोली को डालकर गैस को बंद करके ढ़ककर आधे घंटे तक रख दे। अब सारे पानी को अलग कर दे।
- 2
अब प्याज,गाजर,शिमला मिर्च, हरी मिर्च और टमाटर को कट कर ले।
- 3
अब गैस पर कढ़ाई चढ़ाएं और उसमें तेल डाल कर अच्छे से गर्म होने दे। अब हींग और जीरा का फोरन डालकर 10 से 15 सेकंड तक चटकने दे।
- 4
अब प्याजहरी मिर्च और गाजर को डालकर दो मिनट तक भुन ले।
- 5
अब शिमला मिर्च डालकर आधा मिनट भुनकर अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर एक मिनट तक भूने।
- 6
अब मटर और टमाटर और नमक डालकर एक मिनट तक भूने धीमी आँच पर।
- 7
अब हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर दो मिनट तक भूने धिमी आँच पर।
- 8
अब ब्रोकोली को डालकर आधा मिनट तक भुनकर आधा कप पानी डालें। अब ढककर सूखने तक पकने दें ।
- 9
अंत में गरम मसाला और धनिया पत्ती डालकर 1 मिनट तक और पका कर गैस को बंद कर दे।
- 10
अब ब्रोकोली की सब्जी तैयार है इसे रोटी,पूली या पराठा के साथ सर्व करें।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- चेटीनाड मसाला आलू chettinad masala aloo recipe in hindi)
- लेट्यूस सलाद पत्तों की झटपट चटपटी सब्जी(lettuce salad patto ki sabji recipe in hindi)
- सुवा भाजी सब्ज़ी (recipe of dill leaves sabzi in Hindi)
- पापड़ मटर की सब्जी (Papad matar ki sabzi recipe in hindi)
- केले के कोफ्ते (Kele ke kofte recipe in Hindi)

कमैंट्स (16)