खिली खिली मठरी (khili khili mathri)

#5
गरमा गरम चाय के साथ स्नैक के रूप में मठरी सभी को पसंद आती है। आज मैंने बनाई है फूलों जैसी खिली खिली मठरी जो खाने में तो बेहद स्वादिष्ट है ही और देखने में भी बेहद खूबसूरत है।
खिली खिली मठरी (khili khili mathri)
#5
गरमा गरम चाय के साथ स्नैक के रूप में मठरी सभी को पसंद आती है। आज मैंने बनाई है फूलों जैसी खिली खिली मठरी जो खाने में तो बेहद स्वादिष्ट है ही और देखने में भी बेहद खूबसूरत है।
कुकिंग निर्देश
- 1
मैदा को छानकर उसमें अजवाइन नमक और देशी घी का मोयन डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- 2
मोयन इतना होना चाहिए कि बिना पानी मिलाएं मैदा इकट्ठी हो जाए। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त मैदा गूंथ लें और 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- 3
अब गुथी हुई मैदा की एक बड़ी सी लोई तोड़े और रोटी की तरह बड़ा सा बेल लें।
- 4
आप किसी गिलास कटोरी या कटर की सहायता से उसके छोटे-छोटे गोले काट लें।
- 5
अब काटी हुई हर पूरी में बीचो-बीच उंगली की सहायता से हल्का सा दबाते हुए पानी लगाएं और एक के ऊपर एक रखकर 5-5 पूरियों का सेट तैयार कर लें।
- 6
अब इस सेट को हाथ में उठाकर बीचो-बीच चाकू से हल्का प्रेस करते हुए मोड़ दें।
- 7
कढ़ाई में तेल गर्म करें और धीमी आंच पर इन मठरियों को तल लें।
- 8
तली हुई मठरियों को थोड़ी देर बाहर रख दें जिससे उनका अतिरिक्त तेल निकल जाए। बस मठिया तैयार हैं। एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें। आप महीने भर तक भी इन का आनंद उठा सकते हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (22)