लहसुनी कड़ी (lehsuni kadhi recipe in Hindi)

priya yadav @cook_28004646
लहसुनी कड़ी (lehsuni kadhi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले लहसुन को छिलकर उसको थोड़ा दुर्दरा हरी मिर्च के साथ कूट ले ताकि कड़ी मे अच्छा फ्लेवर आये
- 2
अब दही को फेट ले और उसमे बेसन मिलाये और तीन गिलास पानी मिलाये और पतला गोल बना ले
- 3
कड़ाई मे तेल डाले उसमे मेथीदाना डाले और भुने और फिर उसमे लाल मिर्च औरहींग डाले और फिर उसमे लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट डाले और दो मिनट भून ले अब उसमे हल्दी को पानी मे घोलकर डाले और पकाये तब तेल अलग होने तक
- 4
अब उसमे बेसनऔर दही का घोल डाले औरचलाते हुए उबाल आने तक कलछी से चलाये ताकि कड़ी फ़टे ना और कड़ी को धीमी आंच मे 45, से 50 मिनट तक ज़ब कड़ी आधी रह जाये तब उसमे नमक डाले और पांच मिनट पकने दे
- 5
अब उसमे तड़का लगाए पैन मे घी डाले और उसमे घी डाले और लाल मिर्च भुने और कड़ी मे डाले
- 6
अब चावल या रोटी के साथ खाये
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14641911
















कमैंट्स (3)