मैगी पॉकेट(MAGGI POCKET RECIPE IN HINDI)

#MaggiMagicInMinutes #collab यह बनाने में बहुत ही आसान है,ओर घर में सभी को बहुत पसंद आएगा। स्पेशली बच्चो का फेवरेट हो जाएगा।आप मेरी रेसिपी एक बार जरूर ट्राई करें।
मैगी पॉकेट(MAGGI POCKET RECIPE IN HINDI)
#MaggiMagicInMinutes #collab यह बनाने में बहुत ही आसान है,ओर घर में सभी को बहुत पसंद आएगा। स्पेशली बच्चो का फेवरेट हो जाएगा।आप मेरी रेसिपी एक बार जरूर ट्राई करें।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैगी को उबाल लें। ओर ठंडे पानी से धोकर एक तरफ रख दे।
- 2
अब एक पैन में तेल गरम करें और उसमें कटा हुआ प्याज़ डालकर भूनें, टमाटर को डाल कर गला ले मटर को भी डाल कर भून लें।हल्दी पाउडर डालें और नमक स्वादानुसार डालें, मैगी मैजिक मसाला डाले और अच्छे से भुने अब उबले हुए मैगी को भी डाल दे,ओर मिक्स कर ले।
- 3
अब ब्रेड के किनारे काट ले,, ओर बेलन की मदद से ब्रेड को बेल ले।
- 4
अब एक बाउल में, मैदा की स्लेरी बना ले। पॉकेट को चिपकने के लिए।
- 5
अब एक बड़े बाउल में मैदा और पानी का घोल बनाएं। घोल को अच्छे से फेटें जिससे इसमें घुटलियां न रहे।ओर इस घोल में नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मिक्स करें और एक तरफ रख दे।
- 6
अब ब्रेड के बीच में मैगी फिलिंग रखे और इसके चारो तरफ मैदा स्लेरी लगाए और इसको पॉकेट की तरह बंद कर दे।
- 7
अब ब्रेड पॉकेट को मैदा घोल में डिप करके, ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छे से कोट कर दे।
- 8
एक कड़ाई मे तेल गरम करें और इनको उलट पलट करके सुनहरा होने तक तल लें।
- 9
लीजिए तैयार है आपकी, मैगी पॉकेट इसको आप अपने मनपसंद सॉस के साथ गरमा गरम सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स