वेज शामी कबाब(veg shami kabab recipe in hindi)

#sh
#fev
#week3
वेज शामी कबाब बहुत ही कमाल का स्वाद देता है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आता है
वैसे तो शामी कबाब एक अवधी व्यंजन है
वेज शामी कबाब की लाजवाब, बनावट, रेसिपी और चाहत पर जितनी धूम है इसका इतिहास भी उतना ही दिलचस्प है। और यह उत्सुकता मुझे ले गयी लखनऊ के हज़रतगंज और अमीनाबाद इलाके में लखनऊ तो वैसे भी लज़ीज कबाबों और नवाबी नजाकत की राजधानी रहा है मुगलों से नवाबों तक को दीवाना बनाने वाले कबाब ...
चने से बने कवाबो के साथ रात भर के लिए भिगोए चने वेज शामी कबाब का जायका बखूबी बड़ा देते है। बाकि काम रहा बेसन धनिया पुदीना प्याज अदरक और गरम मसालों का ...

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले काले चने को पहले से भिगो कर रख दें. उसके बाद भिगोये हुए काले चने को साफ पानी से धो कर नमक मिला लें. इसे प्रेशर कुकर में पानी डाल कर पका लें. पकने के बाद इसे एक पैन में निकाले अब इसमें प्याज़ अदरक लहसुन सूखी लाल मिर्च और हरी मिर्च भी डाल दे इसके अलावा दालचीनी बड़ी इलायची, काली मिर्च साबुत धनिया साबुत जीरा हल्दी और नमक और 1कप पानी डाल कर 10 मिनट ढक कर धीमी आंच पर पका ले अब पानी को निकाल ले पानी पूरी तरह से छनने तक 15 मिनट पूरी तरह आराम दे|
- 2
अब पके हुए चने को मिक्सी जार में डाल कर दरदरा पीस ले थोड़ा थोड़ा करके पीसेंगे पानी नहीं मिलना है पिसते समय
- 3
अब इस पेस्ट में भुना बेसन, हरी धनिया, पुदीना नींबू का रस और नमक स्वादानुसार मिला दे अब सभी मसाले को अच्छी तरह मिला दे|
- 4
तेल से हाथ ग्रीस करे और सारे कबाब तैयार करे इस कबाब को फ्रिज में रख कर एक महीनो तक उपयोग किया जा सकता है अब इस कबाब को पैन में तेल डालकर शैलो फ्राई करे मध्यम आंच पर दोनो तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं
इस डीप फ्राई भी कर सकते है मैने शैलों फ्राई किया है कबाब दोनो तरफ से सुनहरा होने पर पेपर नेपकिन में निकाल ले| - 5
वेज शामी कबाब तैयार है इसे प्याज़ नींबूऔर हरी चटनी के साथ सर्व करें|
- 6
नोट
आप भीगे चने को कूकर में डाल कर और सारे मसाले डाल कर एक साथ प्रेसर कूकर में 5सिटी के लिए प्रेसर कुक कर सकते हैं मतलब सबको एक साथ कुक कर सकते हैं|
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (8)