मैगी पिज़्ज़ा बाइट्स (Maggi Pizza bites recipe in hindi)

#MaggiMagicInMinutes
#Collab
नमस्कार दोस्तों आज हम सबकी पसंदीदा डिश की रेसिपी लेकर आए हैं। मैगी पिज़्ज़ा खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है और झटपट बनकर तैयार भी हो जाती है। तो फिर शुरु करते हैं हमारी आज के मैगी पिज़्ज़ा बाइट्स की रेसिपी आशा करते हैं आप सबको हमारी यह रेसिपी पसंद आएगी।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गैस पर मध्यम आंच करके एक पैन में पानी डालकर उसको गर्म होने रखेंगे। जब पानी हल्का गुनगुना हो जाए तब उसमें मैगी, 1 चुटकी नमक और मैगी मसाला डालकर उसको लगभग 5-7 मिनट तक पका लेंगे। मैगी के पकने के बाद गैस बंद कर देंगे।
- 2
अब ब्रेड के स्लाइस लेंगे फिर उसपर थोड़े-थोड़े टोमेटो सॉस को डालकर अच्छे से चारों तरफ फैला लेंगे।
- 3
उसके बाद पकी हुई मैगी को थोड़ा-थोड़ा करके अभी ब्रेड के स्लाइस पर फैला देंगे। फिर उसके ऊपर सारे सब्जी को भी रख देंगे। अब उसके ऊपर 1 चुटकी काला नमक, मैगी मसाला, कुटी हुई लाल मिर्च, चाट मसाला और ऑरिगेनो छिड़क देंगे। उसके बाद चीज़ को कद्दूकस करके ऊपर से फ़ैला देंगे।
- 4
अब तवे को गैस पर कम आंच करके रखेंगे फिर उसके ऊपर थोड़ा सा बटर डालेंगे। अब ब्रेड को बटर के ऊपर रखेंगे और फिर उसको ढंक कर 1 मिनट तक सेंक लेंगे। इसी तरह सारे ब्रेड को बारी-बारी से सेंक लेंगे। तो अब हमारा मैगी पिज़्ज़ा बाइट्स बनकर तैयार है अब आप इसे टोमेटो सॉस या फिर चाय के साथ परोसिए और इसका लुफ़्त उठाईए। धन्यवाद
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)