घर वाली रोटी (ghar wali roti recipe in Hindi)

#GA4 #week25
रोटी की अगर हम आज बात करें तो हमारे मन में बहुत से तरह की रोटी बनाने के ख़्याल आए। जैसे में मक्के की रोटी उफ्फ... नाम लेते ही उसके स्वाद ज़ुबान पर आ गए, आगे बताए तो मिस्सी रोटी, तंदूरी रोटी और रूमाली रोटी भी बनाने का ख़्याल मन में आया फिर मन बदला और हमारे दिल ने कहा जो स्वाद हमारे हर दिन के खाने में बनाई हुई गेहूँ के आटे की रोटी में आता है वो स्वाद और खाने से अपनापन किसी और रोटी में कहाँ। तो बस हमने अपने दिल की सुनी और बना दिए घर वाली रोटी जिस तरह हमारा पेट अपने घर वाली रोटी के खाने से भरता है उसी तरह हमारा दिल आप सभी के प्रोत्साहन और उत्साह से भरता है तो आप सभी अपना प्यार हमारे ऊपर सदैव बनाए रखें।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में गेहूँ का आटा लेंगे। फिर आटे में थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालकर उसको अच्छे से मथते हुए मुलायम गूंद लेंगे। फिर आटे को 5 मिनट तक ढंक कर रख देंगे।
- 2
लगभग 5 मिनट के बाद आटे की छोटी-छोटी लोई बना लेंगे। अब एक लोई लेंगे फिर उसके ऊपर थोड़ा सूखा आटा लगाकर उसको गोल पतला बेल लेंगे। (दिखाए हुए चित्र के अनुसार)
- 3
अब गैस पर मध्यम आंच करके एक तवा गर्म होने रखेंगे। जब तवा गर्म हो जाए तब बेली हुई रोटी को तवे पर डालेंगे। जब रोटी एक तरफ़ से पक जाए तब रोटी को पलट कर दूसरे तरफ़ से भी पकने देंगे।
- 4
जब रोटी दोनों तरफ़ से पक जाए तब उसको आग पर डालकर चिमटे की मदद से दोनों तरफ़ से अलट-पलट कर अच्छे से फूला लेंगे। अब रोटी को थोड़ा झाड़ लेंगे जिससे उसके ऊपर लगे सूखे आटे हट जाए। इसी तरह सारे रोटी को बना कर और उसपर लगे सूखे आटे को हटाकर रखते जायेंगे। अब रोटी के ऊपर थोड़ा-थोड़ा घी लगाकर उसको एक कपड़े में लपेटकर रख देंगे। इससे रोटी गर्म और मुलायम रहती है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। अब आप अपने घर वाली रोटी का स्वाद किसी भी सब्जी के साथ लीजिए और अपने परिवार को स्वस्थ रखिए। धन्यवाद
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)