चाशनी गुजिया परतों वाली नमक पारे (chasni gujiya parato wali namak pare recipe in Hindi)

होली का त्योहार आ रहा बच्चें घर आयेंगे तो चलिए बनाते हैं होली की फेमस मिठाई चाशनी गुजिया #np4
चाशनी गुजिया परतों वाली नमक पारे (chasni gujiya parato wali namak pare recipe in Hindi)
होली का त्योहार आ रहा बच्चें घर आयेंगे तो चलिए बनाते हैं होली की फेमस मिठाई चाशनी गुजिया #np4
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम आटा गूंथ लेंगे एक परात में मैदा लेंगे उसमें घी डालें एक चुटकीनमक डालें और मिलायें जब आटा मुठी में बंधने लगे तो समझ लें कि घी सही पड़ा है पानी डालकर सॉफ्ट आटा लगाकर भींगे हुए कपड़े से ढककर रख दें
- 2
पैन चढायें एक चम्मच घी डालें काजू बादाम को बारीक काट लें अब घी में कटी हुई नट्स डालें मगज डालें भूनें ड्राई कोकोनट बुरा डालें दो मिनट भून कर पेलेट में निकाल लें फिर पैन में एक चम्मच घी डालें दो चम्मच सूजी डालें भूनें जब इसका कलर चेंज हो जाये इसे भी वही पेलेट में निकाल लें
- 3
अब पैन में मावा डालें मैं घर की बनी हुई मावा ली हुँ इसे भी दो मिनट भून के उसी पेलेट में निकाल लें सभी को अच्छे से मिलायें ओर जब ये हल्का ठंडा हो जाये इसमें तगार मिलायें मिश्रण तैयार है
- 4
अब आटे से छोटी छोटी लोई बनायें इसे पूरी के जैसे बेलें अब गुजिया बनाने की साँचा में पूरी रखें ध्यान रहे कि पूरी थोड़ी बड़ी होनी चाहिए ताकि साँचा में गुजिया आराम से बन सके अब पूरी के किनारों में पानी लगायें ओर साँचा बन्द करें जो साँचा के बाहर आटा रह जाये उसे हाथो से हटा दें
- 5
जिस तरह चित्र में दिखाया गया है उसी तरह करें दूसरे गैस में एक बर्तन में दो कप चीनी डालें एक कप पानी इसे उबलने दें केसर ओर इलायची पाउडर डालें जब ये चिपचिपी चाशनी तैयार हो जाए गैस बंद करें अब गैस पे कढ़ाई चढायें तेल डालें
- 6
तेल जब गर्म हो जाए गुजिया डालें आंच कम रहेगा इसे अच्छे से गोल्डेन कलर का फ़्राय करें निकालें और चाशनी में डाल दें दो तीन मिनट चाशनी में रहने दें फिर इसे किसी पेलेट में निकाल लें
- 7
- 8
मैदा में अजवाइन कलौंजी नमक डालें घी का मोयन डालकर पानी से सख्त आटा लगा लें इसकी एक बड़ी लोई काटें एक रोटी के जैसा बेलें अब हमें एक साटा तैयार करना है एक कटोरी में दो चम्मच घी एक चम्मच मैदा डालकर मिलाये साटा तैयार
- 9
जब रोटी के जैसे बेलें तब पूरी रोटी पर साटा लगायें ओर उसे मोड़ें फिर उसकी छोटी छोटी लोई बना लें बेलें फिर साटा लगायें पराठा के जैसा करें फोक से छेद करें और गर्म तेल में फ़्राय करें कम आंच में फ़्राय करें ये बहुत ही किरिसपी बनेगा
- 10
इसी तरह सारे नमक पारे बना लें जिस तरह चित्र में दिखाया गया है उसी तरह करें
- 11
शाम को चाय के साथ ये सनैक्स के रूप में बहुत अच्छा लगता है
- 12
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

























कमैंट्स (3)