दानेदार बेसन के लड्डू(danedar besan ke laddu recipe in hindi)

#np4 रेसिपी 3
हमारे यहां होली के एक सप्ताह पहले ही तैयारी शुरू हो जाती है कभी गुजिया, नमकपारे, मठरी,बेसन के लडडु बहुत कुछ बनाए जाते हैं बच्चें हो या बड़े सभी पूरे परिवार के बाद साथ घर की बनी मिठाइयां नमकीन खाते हैं और गुलाल खेलते हैं तो चलिए बनाते हैं दाने दार बेसन के लड्डू मैं बेसन भी घर मे ही तैयार की हूँ

कुकिंग निर्देश
- 1
चने की दाल को अच्छी तरह पानी से धोकर छ्लनी में निकालें जब सारा पानी गिर जाए तो एक कॉटन कपड़े में पंखे के नीचे एक घंटे के लिए फैला दें |
- 2
एक घंटे बाद जब वो फरहरे हो जायें तो मिक्सर में पीस लें ध्यान रखें कि हमें दानेदार पीसना है घर की बनी बेसन से लडडु बहुत ही अच्छे बनते हैं अब हम गैस पे मोटे तले की कढ़ाई चढायें आंच सबसे कम रखें अब हमें मगज को हल्का भून के निकालें |
- 3
फिर उसी कढ़ाई में आधा घी डाल दें जरूरत पड़ने पर हम ओर घी डालेंगे बेसन भी डालें और बहुत ही पेशेंस के साथ हमें कम आंच में ही बेसन को भूनना है लगभग 15 मिनट समय भुनने में लग सकता है बची हुई घी भी डाल दें |
- 4
जब बेसन से बहुत ही अच्छी खुशबु आने लगे हमें इसे एक परात में निकाल लें इसी में भुना हुआ मगज मिलायें इलायची कूट कर डालें और इसे ठंडा होने दें गरम गरम बेसन में बुरा मिलाने से मिश्रण पतला हो सकता है इसलिए हमें 75 परसेंट ठंडा होने दें जब हल्का गर्म रहे तब हमें बुरा मिलाना है |
- 5
इसमें आप जायफल को भी घिस कर थोड़ी सी डाल दें इससे स्वाद बहुत अच्छा आएगा सारे मिश्रण को मिला लें और हाथो में घी लगाकर लडडु बनायें |
- 6
आप यकीन नहीं करेंगे ये लडडु बनकर बहुत ज्यादा स्वादिष्ट तैयार होंगे जब ये लडडु बन जाए तो इसे एयर टाइट डब्बे में भर के आप महीनों रख कर खा सकते हैं इसमें कोई ड्राई फुरुट्स की जरूरत नहीं होती है कागज की जो कटोरी आती है उसमें ये लडडु रखें ये बिल्कुल मार्केट जैसी नही उससे भी अच्छी बनेगी |
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (6)