रोज़ फ्लावर मठरी(rose flower mathri recipe in hindi)

रोज़ फ्लावर मठरी(rose flower mathri recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदा और सूजी को छानकर एक बड़े बाउल में डालें अब इसमें नमक अजवाइन और घी डालकर दोनों हाथों से अच्छे से मिलाएं जब घी मैदा में अच्छे से मिल जाए तो थोड़ा थोड़ा गुनगुना पानी डालकर एक टाइट डोह बनाकर तैयार करें और इसे 5 मिनट के लिए ढककर रख दें
- 2
अब मैदा से एक लोई लें आप उसे प्लेटफार्म पर गोल रोटी जैसा भी है और उस गोल् रोटी से चार सर्कल काट लें अब सर्कल को चार भागों में कांटे जैसा चित्र में दिखाया गया है
- 3
रोज़ फ्लावर को हम दो सर्कल कल यानी कि 8 हिस्सों से बनाएंगे जैसा की चित्र में दिखाया गया है
- 4
अब एक-एक करके सारे कटे हुए टुकड़ों को एक के ऊपर एक लगा देंगे जैसा की चित्र में दिखाया गया है अब चाकू को उल्टा करके थोड़ा सा दबा देंगे हमें सिर्फ इन्हें चिपकाना है काटना नहीं है
- 5
जब सारे टुकड़े आपस में चिपक जाएं तब इन्हें आगे की साइड से उठाकर रोल करना शुरू करें और जब पूरा रोल हो जाए तो हाथ में उठाकर बीच में से थोड़ा सा दवाएं और इन्हें बीच में से दो टुकड़ों में काट दो जैसा कि चित्र में दिखाया गया है अब हमारे दो फ्लावर बनकर तैयार हैं हाथ में उठाकर इनकी पंखुड़ियों को थोड़ा सा खोल दें ऐसे ही सारे रोज़ फ्लावर बनाकर तैयार करें और फ्लावर के बीच में एक लौंग लगा दें
- 6
कढ़ाई में रिफाइंड ऑयल डालकर गर्म करें और सारे फ्लावर को मीडियम हिट पर हल्का सुनहरा होने तक तल लें हमारे रोज़ फ्लावर बनकर तैयार हैं
- 7
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






















कमैंट्स (4)