कुकिंग निर्देश
- 1
एक बर्तन में मैदा, सूजी, नमक और घी ले और इसे अच्छी तरह से मिलाए।
- 2
पानी की सहायता से इसे गूंध लें और 10-15 मिनट ढक कर छोड़ दें।
- 3
कड़ाही गर्म करें फिर उसमें कद्दूकस किया सूखा नारियल डालकर सौंधी खूशबू आने तक भूनें फिर इसे प्लेट में निकाल कर ठंडा कर लें।
- 4
इसी तरह पोस्ता दाना और कद्दूकस किया बादाम को भी भूनकर निकालें और ठंडा कर लें।
- 5
अब एक प्लेट भूना हुआ सूखा नारियल, पोस्ता दाना और गुड़ पाउडर लें और इसे अच्छी तरह मिलाते हुए मिश्रण तैयार कर लें।
- 6
एक कटोरे में चावल का आटा और घी लें और इसे अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
- 7
तैयार आटे की लोइयाँ काटे। फिर इसकी पूरियाँ बेल लें।
- 8
अब एक बेली हूई पूरी लें उस पर चावल का आटा और घी से बना पेस्ट फैला दें उसके ऊपर एक और पूरी रखें और पेस्ट फैला दें। इसी तरह और 2-3 पूरियाँ इसपर रखें फिर इसे लंबाई में रोल कर लें।
- 9
अब इस रोल को चाकू की मदद से 2-2 के टुकड़ों में बाँट दें।
- 10
अब इन टुकड़ों की अलग-अलग पूरियाँ बेलते हुए इसमें सूखी नारियल वाला मिश्रण भरें और गुजिया के आकार का बना लें।
- 11
एक कड़ाही में तेल/घी गर्म करें और इसे सुनहरा होने तक तलें।
- 12
करंजी बनकर तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़























कमैंट्स (6)