रसमलाई (Rasmalai recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मीडियम आंच में एक बर्तन में 2 लीटर दूध गर्म करें दूध में उबाल आने के बाद गैस बंद करें नींबू का रस थोड़ा थोड़ा डालते हुए एक चम्मच से चलाएं जब दूध पूरा फट जाए तब उसे एक कपड़े में छानकर ऊपर से ठंडा पानी डाल दे ऐसे करने से नींबू का स्वाद नहीं आएगा |
- 2
आधे कपड़े को बांधकर दबाएं आपकी फटा हुआ दूध का पानी सारा निकल जाए रसमलाई बनाने के लिए पनीर तैयार है पनीर को एक बर्तन में निकाल कर उसे अच्छी तरह से अरारोट मिला कर उसे अच्छी तरह मसे चिकने आटे की तरह डो बना ले|
- 3
डो में से छोटे-छोटे बोल के साइज का लोई बना ले मलाई के लिए एक थाली में सारा लोई बनाकर रख ले |
- 4
चाशनी बनाने के लिए 4 कप चीनी और दो कप पानी एक बर्तन में डालकर गैस में चढ़ा दे चाशनी में उबाल आने के बाद छैने की बॉल्स उसमें डाल दें और उसने एक प्लेट ढक दें छैने और चीनी को तेज आंच मे 15 से 20 मिनट तक उबलने दे |
- 5
छैना पकने के बाद फुल कर दुगना हो जाएगा तब गैस बंद कर दे अब 1 लीटर दूध एक बर्तन में डालकर गैस में चढ़ा दें और उबाल आने दें उबाल आ जाए तो उसे मीडियम आंच में पकने दें अब दूध गाढ़ा होने के बाद उसमें इलायची पाउडर पिस्ता बादाम और दो चुटकी हल्दी और दो कप चीनी डालकर उबलने दें फिर गैस बंद कर दें |
- 6
छैने की बॉल्स चाशनी से निकालकर उस उबली हुई दूध में डाल दें अब हमारा रसमलाई तैयार है |
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स (2)