कोलकाता एग रोल(Kolkata Egg Roll recipe in hindi)

#ST1
#MyState
#KolkataEggRoll.... कोलकाता एग रोल बंगाल का सबसे फेमस स्ट्रीट फूड है, इसे आप अपने मनपसंद चटनी के साथ खायेंगे तो बहुत ही टेस्टी लगता है...
#Tips... पराठे उसके ऊपर थोड़ा सा तेल लगाकर फिर सूखा मैदा को छिड़क दें इससे पराठा सटेगा नहीं और उसका अच्छा लेयर आयगा...

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सभी इनग्रिडीयन्स को रेडी करेंगे |
- 2
उसके बाद अंडे में स्वाद के अनुसार नमक और एक छोटा चम्मच लेमन जूस मिलाकर उसे अच्छी तरह से फेंट कर साइड में रख लेंगे|
- 3
उसके बाद आटे में घी या तेल और स्वाद के अनुसार नमक डालकर डोह बना लेंगे, उसके बाद उसे एक रोल (गोल) पराठा बेल लेगें.... उसके ऊपर थोड़ा सा तेल लगाकर फिर सूखा मैदा को छिड़क दें, इससे पराठा सटेगा नहीं और उसका अच्छा लेयर आयगा...
(जैसा मैंने गोल रोटी बेलकर आधा कट करके, फिर उसे राउंड से गोल घुमाकर, फिर गोल करके बेली हूं वैसे ही बेलना है)... - 4
- 5
पराठा बेलने के बाद उसे तबे पर अच्छी तरह से हल्के ऑयल के साथ फ्राई करके निकाल लेंगे |
- 6
अब तबे में फेंटें हुए अंडे को डालकर ऊपर से पराठा को रख कर दोनों साइड से फ्राई करेंगे, पराठा अंडे के साथ फ्राई होने के बाद उसे एक प्लेट में निकाल लेगें |
- 7
फिर पराठे के ऊपर कटे हुए प्याज, खीरा और अपने पसंद के किसी भी खट्टी, मिठी और तीखी चटनी को डालकर उसे रोल करेंगे, बटर पेपर या टीशु पेपर में फोल्ड करके, आपका एग रोल तैयार है सर्व करने के लिये |
- 8
अब एग रोल को सर्विंग प्लेट में सर्व करें, मनपसंद एक्स्ट्रा चटनी के साथ और प्याज़ खीरे के साथ|
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (9)