बेगुनी (beguni recipe in Hindi)

#st1
मैंने अपनी मनपसंद स्टेट वेस्ट बैंगोल की डिश बेगूनी बनाई है जो बैंगोल में बहुत ही लोकप्रिय है और ये बैंगन से बनता है।
बेगुनि बनाने में बहुत ही कम सामग्री और कम समय का उपोयोग होता है।जिसे आप डाल चावल के साथ या फिर स्नैक्स के तौर पर भी परोस सकते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बैंगन को अच्छे से धोकर फिर गोल गोल आकार में काट लीजिए।
- 2
फिर एक कटोरी में बेसन,चावल का आटा,कलौंजी,हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर उसमे अवश्यकता अनुसार पानी डालकर एक घोल बनाकर तैयार कर लीजिए। घोल जदा पतला होना नहीं चाहिए।
- 3
अब कड़ाई में तेल गरम करें और बैंगन की पीसेस को बेसन के घोल में डुबाकर फिर तेल में डाले और मध्यम आंच पर बैंगन को दोनों तरफ से सुनेहरा होने तक तलें।
- 4
जब बैंगन दोनों तरफ से सुनेहरा हो जाए और कुरकुरा बन जाए तो तेल से निकाल कर रख दीजिए।
- 5
बस अब ऊपर से चाट मसाला छिड़के और गरमा गरम सबको परोसे बहुत ही स्वादिष्ट और मजेदार बेगुनी।
- 6
बस तैयार है हमारा बेगुनी।।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (16)