लौकी साबूदाना गट्टे /पतोड़े..... फलाहारी स्नेक।(lauki sabudana gatte,,falahari snac recipe in hindi)

लौकी साबूदाना गट्टे /पतोड़े..... फलाहारी स्नेक।(lauki sabudana gatte,,falahari snac recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले साबूदाना को धोकर एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें । और फिर पानी निकाल कर चलनी में रख दें । अब एक से 2 घंटे बाद जब पूरा पानी साबूदाना से निकल जाए तब आप जब बनाना हो तब लौकी को कद्दूकस कर लें । लौकी को कद्दूकस तभी करें जब हमें गट्टे बनाना हो क्योंकि यह पानी छोड़ देती है।
- 2
बड़ा बर्तन ले उसमें सभी सामग्री को आपस में मिलाकर आटा जैसा गोंद ले । मतलब की एक डव जैसा तैयार कर ले । अब स्टीमर में पानी डालकर पानी को गर्म होने के लिए रख दें और उसके ऊपर वाले बर्तन को तेल लगाकर ग्रीस कर ले । अब उस आटे लंबे-लंबे रोल बना ले । गट्टे के आकार का रोल बनाना । उनको उस प्लेट पर रखकर स्टीम कर ले ।लगभग 20 मिनट स्टीम करने के बाद एक चाकू या कांटे से लगाकर देखने के लिए पक्के करें या नहीं ।
- 3
निकालकर उनके छोटे-छोटे गट्टे काट लें । अभी कढ़ाई में तेल गरम करके छौंक लगाएं तिल और करी पत्ता डालकर छौंक लगाएं । कटे हुए गट्टे डालें 2 मिनट के लिए सोते करें और गरमा गरम किसी भी चटनी के साथ परोसें । यहां मैंने चुकंदर और धनिया पत्ती की चटनी के साथ परोसा है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स