हेल्दी मूंग सलाद (Healthy Moong salad recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले रात को साबुतमूंग रात को अच्छे से धोकर पानी में भिगो दें । जब भी हमें सलाद बनाना हो तो कम से कम उससे 12 घंटा पहले उसको भिगो दें। हमें इसे उबालने की जरूरत नहीं है हम इसे कच्चे ही यूज करेंगे जो कि बहुत स्वादिष्ट लगते हैं । बाकी सारी सामग्री तैयार कर लेंगे टमाटर, प्याज, धनिया पत्ती, पुदीना पत्ती,ककड़ी, सभी को बारीक बारीक सुधार लेंगे । गाजर और चुकंदर को कद्दूकस कर लेंगे।
- 2
सभी सब्जियों को अच्छे से धो करके जैसे-जैसे सामग्री में बताए गए हैं वैसे वैसे सुधार देंगे कद्दूकस कर लेंगे । मुंग में से पानी को निकाल देंगे और एक चलनी में रख देंगे सारा पानी निकल जाए ।
- 3
अब एक बड़ा मिक्सिंग बाउल लेकर के सभी सामग्री को उस में डाल कर अच्छे से मिला लेंगे । सारी सब्जियां, सभी मसाले, नींबू का रस, ऑलिव ऑयल, सब कुछ मिला कर के अच्छे से मिक्स कर लेंगे । लिजिए तैयार है हमारी हेल्दी मूंग सलाद ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स (2)