नागपुर का प्रसिद्ध तर्री पोहा (nagpur ka prasidh tarri poha recipe in Hindi)

नागपुर का प्रसिद्ध तर्री पोहा (nagpur ka prasidh tarri poha recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
हैं दोस्तों, मै डिम्पल चतवानी आपका मेरी रेसीपी मे दिल से स्वागत करतीं हु ।आज में जो रेसीपी बताने जा रही हूँ उसे नागपुर में बहोत ही चाव से खाया जाता है तो चलिए फिर आज हम बनाते हैं तिखा तेज़ तर्री पोहा
- 2
चना को अच्छे से धो कर 7/8 घण्टों के लिए भींगो दें । कुकर में डाल कर 5/6सिटी लगाए । कढाई में 2बड़े चम्मच तेल गरम कर ले औरराई जीरा डाल कर तडकने दें । अब बारीक कटी हुई प्याज़ डाले ।अदरक +लहसुन को कुट कर डाल दे ।अब बेसन डाल कर अच्छे से सेंके ।
- 3
लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला डाल कर 2/3मिनट सेंके ।थोड़ा पानी डाल कर तेल छोडने तक सेंके । अब चना डाले और 2 गिलास गरम पानी डाले ।नमक डाल दे ।अच्छे से उबाल आने दें फिर गॅस बंद कर ले ।
- 4
पोहा बनाने के लिए कढाई में तेल गरम कर ले औरराई जीरा डाल कर तडकने दें और लंबी कटी हुई प्याज़ डाले और आलू डाल दे ।हरी मिर्च भी डाल दे । उसमें हल्दी, नमक डाल कर पोहा डाल कर अच्छे से मीला ले ।
- 5
एक प्लेट में थोड़ा पोहा लें उसमें बारीक कटा हुआ प्याज़ थोड़ा हरा धनिया, बारीक सेव डाले अब उसमें तर्री डाल कर गर्मा गर्म परोसें ।तो लीजिए तैयार हो गया नागपुर का प्रसिद्ध तर्री पोहा
- 6
रेसीपी पूरी पढने के लिए धन्यवाद ।घर में रहिए सुरक्षित रहिए ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (2)