पंजाबी राजमा चावल (punjabi rajma chawal recipe in Hindi)

वैसे तो हम सभी राजमा को कई तरह से बनाते है। पर आज मैने पंजाबी स्टाइल में राजमा बनाया है। इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब है। इसको हम रोटी ,पराठा, नान या चावल के साथ खा सकते है। इस में मैने प्याज ,टमाटर और कुछ मसाले का इस्तेमाल किया है। मैंने इसको चावल के साथ बनाकर सर्व किया है।आप इसको कभी भी बना कर खा सकते है।

कुकिंग निर्देश
- 1
राजमा बनाने के लिए सबसे पहले राजमा को अच्छे से धो कर एम १ गिलास पानी डाल कर ५-६ घंटे के लिए भिगो कर रख देंगे।
- 2
प्याज और टमाटर को छोटे टुकड़े में काट लेंगे। अब एक कुकर में तेल डाल कर गर्म होने दे। फिर एज हींग और जीरा को डाल कर भूनें।अब इस में कटी हुई प्याज़ को डाल कर भूनें।
- 3
प्याज जब अच्छे से भून कर ब्राउन हो जाए तब इस में अदरक और लहसुन को डाल देंगे।इसको भी १-२ मिनट तक भूने। अब सभी मसाले और टमाटर को डाल कर इस में ½ कप पानी डाल कर धीमी आंच पर अच्छे से पकने दे ।
- 4
मसाले जब भून कर तेल छोड़ने लगे तब इस में नमक भी डाल कर मिक्स कर ले। अब राजमा को पानी से निकाल कर इस मसाले में डाल कर २-३ मिनट तक भूनें।अब राजमा में १½ गिलास पानी डाल कर इसको बंद कर देंगे। अब इस में ३-४ सिटी आने देंगे।
- 5
अब आंच को धीमी कर और ३-४ मिनट तक पकने देंगे।राजमा अच्छे से पक जाने चाहिए।जब कुकर ठंडा हो जाए तब इसका खोल कर एक बार अच्छे से चला ले अगर पानी कम लगे तो इस में १ कप पानी और डाल सकते है
- 6
अब राजमा बन कर तैयार है । आप इसको किसी प्लेट में निकाल कर चावल के साथ सर्व करेंगे। ये बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।आप भी इस राजमा को जरूर बना कर खाए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- टमाटर प्याज़ और मूंगफली की चटनी (tamatar pyaz aur moongfali ki chutney recipe in Hindi)
- नागपुर का प्रसिद्ध तर्री पोहा (nagpur ka prasidh tarri poha recipe in Hindi)
- चना मोठ सलाद (chana meethe salad recipe in Hindi)
- बालूशाही (balushahi recipe in Hindi)
- इम्युनिटी बूस्टर काढ़ा (immunity booster kadha recipe in Hindi)

कमैंट्स (6)