दाल बाफला (dal bafla recipe in Hindi)

#st4
(मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध खाना दाल बाफला)
मेरा स्टेट है मध्य प्रदेश जिसकी चौथी रेसिपी है दाल बाफला जो कि मध्य प्रदेश का फेमस खाना है हर घर में हर रविवार जरूर बनता है। यहां तक कि बहुत सारे होटल ढाबा रेस्टोरेंट में यहां की स्पेशलिटी दाल बाफला परोसी जाती है । यह एक तरह से राजस्थान की बाटी जैसा ही है लेकिन बाफला को हम पानी में उबालते हैं । इसका चूरमा भी बनाया जाता है जो मैंने थाली में परोसा है । इसके साथ अचार सलाद भी परोसा जाता है। मैंने यहां पर शक्कर भी रखी है जिसको पसंद हो वह शक्कर से भी खाते हैं ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम बाफला के लिए आटा लगा लेंगे। इसके लिए एक बड़े बर्तन में आटा, सूजी, नमक, हल्दी, दही, अजवाइन, बेकिंग सोडा, डाल कर अच्छे से मिलाकर पानी डालकर आटा लगा लेंगे आटा थोड़ा टाइट ही लगाएंगे । आटा को 10 से 20 मिनट ढक कर रख देंगे । गेहूं का आटा थोड़ा मोटा होना चाहिए जिससे बाफला बहुत खुले खुले बनते है । कहने का मतलब है बाफला खुल जाता है मतलब दाना दाना रावदार होता है ।
- 2
आटा जब अच्छे से रेस्ट हो जाए फिर गोल गोल बाटी बनाकर उसको पानी में उबाल लेते हैं । तब तक उबाल ते हैं जब तक बाफला खुद-ब-खुद ऊपर तक पानी के ऊपर ना आ जाए । एक बहुत ही जरूरत जरूरी टिप है इसके लिए। बाफला बनाने के लिए पानी में तब तक उबालें जब तक बाफला अपने आप तिर के ऊपर ना आ जाए पानी के ऊपर । फिर उन बाफला को हम बाटी के ओवन में सेकते हैं या फिर पारंपारिक तौर पर जो कंडे में जो गाय का जो गोबर का जो कंडा बनता है उसमें सेकते हैं तो बहुत ही स्वादिष्ट बनती है । हम तो बाफला को कंडे में ही सेकते हैं ।
- 3
अब हम सभी दालों को दाल बनाने के लिए आधा घंटा के लिए भिगो देते हैं फिर प्रेशर कुकर में सभी दालें, खड़े मसाला, हल्दी, नमक डालकर दो से तीन सीटी आने तक पका लेते हैं । एक कढ़ाई में घी गर्म करके तड़का लगाकर लहसुन अदरक मिर्ची का पेस्ट डालकर प्याज़ भून लेते हैं । टमाटर डालकर पका लेते हैं फिर सभी मसाले डालकर पका लेते हैं तब तक पकाते हैं जब तक घी कढ़ाई ना छोड़ दे । फिर थोड़ा पानी डालते हैं और पकाते हैं और फिर उबली दालें डालकर दाल को भी पका लेते हैं । लीजिए गरमा-गरम तड़के वाली दाल तैयार है जो कि बाफला के
- 4
बाफला के साथ परोसी जाती हैं । हम दाल बाफला के साथ सलाद, अचार, चीनी, चूरमा, सभी कुछ परोसते हैं ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स