ड्राई फ्रूट्स पल्म केक (Dry Fruits Plum Cake Recipe in Hindi)

ड्राई फ्रूट्स पल्म केक (Dry Fruits Plum Cake Recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में ऑरेंज जूस निकाल ले और इसमें सभी ड्राई फ्रूटस काटके 3-4 घंटे के लिए भिगो दें। अब एक कढ़ाई में चीनी डालकर तेज आंच पर चलाते हुए चीनी को पीघाल ले। और जब चीनी अच्छे से पिघल जाए तो इसमें पानी डालकर मीडियम आंच पर 1 मिनट चलाये और कैरामलीज सॉस को ठंडा होने रख दे।
- 2
अब एक बाउल में मिल्क,घी और वनीला एसेंस डालकर अच्छे से मिक्स कर ले अब स्टेनर से मैदा,दालचीनी,अदरक,लौंग और इलायची पाउडर को छान लें और मिक्स करें अब इसमें सॉस डालकर अच्छे से मिक्स करें और भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर मिक्स करें।
- 3
अब केक के मिश्रण में बेकिंग पाउडर,बेकिंग सोडा और नमक को स्टेनर से छानकर डाले और थोड़ा सा पानी डालकर एक्टिव करे अब 3-4 बार मिक्स करें और एक ओवन सेफ बाउल को ग्रीस करके उसको मैदे से डस्ट कर ले और केक के मिश्रण को बाउल के बीच में डाले और 5 मिनट के लिए माइक्रोवेव करे और जब टाइम पूरा हो जाये तो उसके 1 मिनट बाद केक को निकाले और टूथपिक डालकर चेक करे और थोड़ा ठंडा होने पर केक को प्लेट में निकालकर सर्व करें।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स (9)