भिंडी की सब्जी (bhindi ki sabji recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
भिंडी की सूखी सब्जी बनाने के लिये पहले आप भिंडियों को अच्छी तरह से धो कर उनका पानी सूखा लीजिये।
फिर भिंडी के ऊपर का डंठल काट कर सभी भिंडियों के छोटे-छोटे टुकड़े कर लीजिये।
- 2
एक ढक्कन वाली पेन या कढ़ाई में हींग जीरे को तड़काइये और उसमें भिंडी के टुकड़े डाल कर सबको चला लीजिये।
- 3
तड़के में फ्राई की भिंडियों में हल्दी, सौंफ पाउडर, धनियां पाउडर और हरी मिर्च के टुकड़े डाल कर सब मसालों को मिला लीजिये।
- 4
अब आप इस तैयार भिंडी मसाले की सब्जी में पिसी खटाई (अमचूर) और स्वादानुसार नमक मिलाइये।
- 5
मसालों में मिली हुई भिंडी को 5 मिनट ढक कर पका लीजिये।
तय समय बाद ढक्कन खोलिए और ऊपर से गर्म मसाला छिड़क दीजिये।
- 6
आपकी स्वादिष्ट मसाला भिंडी तैयार हो गई है, सर्विंग बाउल में निकालिए नान रोटी, फुल्के, पूरी या पराठे के साथ सर्व कीजिये और खाइये।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14998983




कमैंट्स