चॉकलेट केक (Chocolate cake recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चॉकलेट केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा ले उसमे बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर, नमक और कोको पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करे।
- 2
अब इस सारे मिश्रण को छलनी की मदद से छान ले।
- 3
एक दूसरा बर्तन ले उसमे चीनी और घी को डालकर अच्छे से मिला दे और घोल तैयार कर ले। इस घोल को अच्छे से फेट ले।
- 4
अब इस घोल में मैदा वाला मिश्रण डाले और अच्छे से फेट ले ध्यान रखे की मिश्रण में गुठली ना बने।
- 5
मिश्रण में थोड़ा सा दूध डाल और बनीला एसेंस डाल ले और अच्छे से फेट ले केक बनाने का मिश्रण तैयार है।
- 6
केक बनाने वाला साँच ले और उसमे घी लगाकर मैदा चिढ़क कर चिकना कर ले और केक का मिश्रण डाल दे ।
- 7
आप ये केक कढ़ाई/कुकर किसी में भी बना सकते है। कड़ाई में बनाने के लिए कढ़ाई में 2 कप नमक डालिये और कढ़ाई को ढक दीजिये. कड़ाही को 5 मिनट के लिए तेज आंच में गर्म करें।
- 8
साँचे को नमक पर रखें और कढ़ाई का ढक्कन ढंक दें। आंच को धीमी रखें.
- 9
35_45 मिनट तक बेक होने दे 35 मिनट के बाद टूथ पिक डाल कर चेक करे अगर टूथ पिक साफ बाहर आया तो आपका केक बैक हो गया है ।
- 10
ठंडा होने का इंतज़ार करे। ठंडा होने पर केक को साँचे से बाहर निकाले।
- 11
केक डेकोरेट करने के लिए केक को एक प्लेट में निकाल ले केक के ऊपर अमूल चॉकलेट सिरप लगाए और जेम्स को तोड़ कर सजा दे । आपका चॉकलेट केक तैयार है ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (6)