सत्तू की क्रिस्पी पूरी (Sattu ki crispy puri recipe in hindi)

#sh
#com
नमस्कार, आज मैंने बनाया है सत्तू की क्रिस्पी करारी पूरी। आज हमारे यहां बारिश का मौसम था। ऐसे मौसम में कुछ अच्छा, चटपटा और झटपट से बन जाने वाला खाना बनाने का मन होता है, जो खाने में तो स्वादिष्ट हो लेकिन फटाफट बनने वाला हो, इसलिए मैंने आज बनाया सत्तू की क्रिस्पी पूरी। सत्तू की पूरी बहुत ही झटपट से बनकर तैयार हो जाती है और खाने में भी स्वादिष्ट लगती है। इसे हम ऐसे ही सिर्फ चाय के साथ खा सकते हैं और चाहे तो इसके साथ सब्जी, दही, चटनी या अचार भी सर्व कर सकते हैं। मेरे यहां जब भी कुछ झटपट से और अच्छा सा खाने का मन होता है तो मैं फटाफट से यह सत्तू की क्रिस्पी करारी पूरी तैयार कर लेती हूं और हम सब चाय और अचार के साथ इसे खाते हैं। बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। एक बार आप लौंग भी ट्राई करें।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम एक परात में आटा, सूची, नमक, अजवाइन और घी डालकर अच्छे से मिलाएंगे एवं उसमें थोड़ा-थोड़ा करते हुए पानी डालेंगे और एक सॉफ्ट आटा गूँथ कर तैयार कर लेंगे। अब हम इसको ढक कर रख देंगे। आटा हमें बहुत ज्यादा सॉफ्ट नहीं करना है जैसा आटा हम पराठा के लिए गूँथते हैं वैसा ही गुथना है।
- 2
सत्तू का मसाला बनाने के लिए हम एक बाउल में सत्तू लेंगे। इसमें हम प्याज़ और हरी मिर्च को बारीक काटकर डालेंगे। अदरक और लहसुन को किसकर डालेंगे। अब हम मसाला बनाने की ऊपर लिखी सभी सामग्री इसमें डालेंगे। अच्छे से मिक्स करेंगे। हमारा स्वादिष्ट सत्तू का चटपटा मसाला बनकर तैयार है।
- 3
सत्तू का मसाला में सरसों तेल की जगह आप अचार का तेल भी डाल सकती हैं।
- 4
पूड़ी बनाने के लिए हम आटा को थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर लेंगे और इसकी छोटी-छोटी लोई बना लेंगे। अब हम इसे हाथों से फैलाकर कटोरी का शेप देंगे और इसमें सत्तू का मसाला भरेंगे।
- 5
अब हम कटोरी को चारों तरफ से ऊपर उठाते हुए बंद कर देंगे और हाथों से हल्का दबा लेंगे। अब इसे हल्के हाथों से बेल लेंगे। बेलने के लिए आप थोड़ा सा घी या सूखा आटा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्रकार से हम सभी पूरी भरकर तैयार कर लेंगे।
- 6
पूरी तलने के लिए हम एक कढ़ाई में रिफाइंड ऑयल डालेंगे। तेल जब हल्का गरम हो जाए तब हम इसमें पूरी डालेंगे। कढ़ाई को बहुत ज्यादा नहीं भरेंगे। इसके तेल के क्वांटिटी के हिसाब से 5-6 पूरी एक बार में डालेंगे। आँच को मध्यम रखेंगे और पूरी को क्रिस्पी लाल होने तक तल लेंगे।
- 7
हमारी स्वादिष्ट और क्रिस्पी सत्तू की मसालेदार पूरी बनकर तैयार है। इसे अपने पसंद के अनुसार गरम गरम सर्व करें।
- 8
- 9
गरम गरम सत्तू की क्रिस्पी पूरी का आनंद उठाएं।
- 10
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)