आम की लौंजी (Aam ki launji recipe in hindi)

#mangoes #mangolovers #indianfood #forgottenreccipies #
आम की लौंजी कच्चे आम से बनी एक खट्टी मीठी चटनी होती है जो आपके बोरिंग से खाने में एक चटपटा सा स्वाद देकर उसे भी टेस्टी बना देती है। वैसे तो यह एक बहुत ही पुरानी रेसिपी है पर मुझे पूरा यकीन है कि हमारी नई पीढ़ी के बहुत से लौंग इसके बारे में जानते भी नहीं है मुझे आशा है कि इस रेसिपी को देखने के बाद वह भी इसे जरूर बनाकर ट्राई करेंगे। इसे किसी भी तरह के इंडियन खाने के साथ खाया जा सकता है और पराठे के साथ तो यह और भी टेस्टी लगता है। इसे सफर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं ये जल्दी खराब नही होती।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले स्लाइस किए हुए आम को किसी बर्तन में थोड़ा पानी डालकर तब तक उबालें जब तक की आम की फांकें सॉफ्ट न हो जाए। जब आम उबल जाए तो इसका पानी छान लें।
- 2
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमे पंचफोरण डालकर चटकने दें फिर अदरक हरी मिर्च और हींग डालकर 1/4 कप पानी डालें।
- 3
जब पानी खौलने लगे तो उसमे हल्दी,धानिया और लाल मिर्च पाउडर डालकर उबले हुए आम मिलाएं।
- 4
अब इसमें नमक और चीनी या गुड़ डालकर अच्छी तरह मध्यम आंच पर 5 मिनट पकने दें। हमारे आम पहले से ही उबले हुए हैं इसलिए हम बस ग्रेवी को गाढ़ा करने तक इसे पकाएंगे। ठंडी होकर ग्रेवी और भी गढ़ी हो जायेगी इसलिए हमे जितना थिक ग्रेवी चाहिए हम उसके थोड़ा पहले गैस को बंद कर देंगे।
- 5
और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ द। अब आपकी लौंजी तैयार है आप इसे किसी जार में भरकर रख लें और इसे 1 महीने या और भी ज्यादा दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (9)