बेसन बर्फी (besan barfi recipe in Hindi)
बेसन बर्फी (besan barfi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बड़ी कढ़ाई में कप घी गरम करें और धीमी आंच पर 1 कप बेसन, 2 टेबल स्पून सूजी भून लें।
लगातार चलाते रहें जब तक कि बेसन बिना किसी गांठ के अच्छी तरह मिल जाए।
धीमी आंच पर तब तक फ्राई करते रहें जब तक कि मिश्रण पेस्ट न हो जाए और खुशबू आने लगे।
- 2
20-25 मिनिट बाद मिश्रण गोल्डन ब्राउन हो जाता है, बेसन पूरी तरह से पक चुका है । अब दूसरे पैन में ½ कप चीनी और ¼ कप पानी लें।
- 3
चीनी को पूरी तरह से घोलकर 8 मिनिट तक उबालें। चाशनी में 1 तार की चाशनी चैक कीजिये, नहीं तो और उबाल लीजिये. सावधान रहें क्योंकि चाशनी बहुत गर्म होगी।
- 4
अब तैयार चीनी की चाशनी को बेसन के मिश्रण के ऊपर डालें। (आंच बंद रखते हुए) चाशनी को अच्छी तरह मिला लें।
छोटी चम्मचइलायची पाउडर भी डालिये और अच्छी तरह मिला लीजिये - 5
तैयार मिश्रण को ग्रीस प्लेट में निकाल लीजिए. एक ब्लॉक बनाने के लिए अच्छी तरह से सेट करें।
- 6
अब ऊपर से कुछ कटे हुए काजू डालकर हल्का सा दबाएं। 30 मिनट के लिए या पूरी तरह से सेट होने तक सेट होने दें।
- 7
अब अनमोल्ड करें और चौकोर टुकड़ों में काट लें। बेसन की बर्फी परोसें या एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स