अरबी के पत्ते की सब्जी (arbi ke patte ki sabzi recipe in Hindi)

बारीश के मौसम मे अरबी के पत्ते बहुत आते है। में ज्यादातर अरबी के पत्ते के पकौड़े बनाती हूंँ। इस बार मेनें पत्तो की सब्जी बनाई है जो बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी हे।#wk

कुकिंग निर्देश
- 1
अरबी के पत्तो की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले बेसन का बैटर तैयार करेंगे और का बैटर तैयार करने के लिए एक कटोरा लेंगे कटोरी मे बेसन,नमक,लाल मिर्च पाउडर, सूखा धनिया, किचन किंग पाउडर और पानी मिलाकर बैटर तैयार कर लेंगे।(ध्यान रहे ना बैटर ज्यादा पतला होना ना गाढा)
- 2
अब अरबी के पत्तो की डडी को काटकर पानी से साफ कर लेंगें ।अब एक अरबी का पत्ता लेंगे और ऊपर से तैयार किए बैटर की पतली लेयर लगायेंगे।ऊपर से दूसरा पत्ता रखेंगे। ऐसे ही सारा बैटर बाकी की पत्तो पर लगायेंगे। अब इन पत्तो को मोड कर रोल कर लेंगे।
- 3
रोल को 20 से 25 मिनट के लिए स्टीम में पकाएंगे। जब रोल पक जाये तो ठंडा होने का इंतजार करेंगे ठंडा हो जाये तो उसके छोटी छोटी पीस काटेंगे।
- 4
इसके बाद एक पैन लेंगे और उसमें तेल गर्म करके, लहसुन अदरक की पेस्ट और प्याज़ को फ्राई करेंगे।उसके बाद सभी मसाले (सूखा धनिया,लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर व किचन किंग) डालकर मिलाएंगे और 3-4 मिनट तक सुनहरा होने तक फ्राई करेंगे। अब इसमे कटे हुए रोल डालेंगे और 3 से 4 मिनिट फ्राई करेंगे।
- 5
गरमागरम अरबी के पत्ते की सब्जी तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स