पाव भाजी(pav bhaji recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
भाजी बनाने के लिए 1 कढ़ाई में 3 चम्मच तेल वह 3 चम्मच मक्खन डालकर गर्म करें अब इसमें कटे हुए प्याज़ डालकर भूनें
- 2
अब इसमें लहसुन अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर 2 मिनट के लिए भूनें
फिर पिसे हुए टमाटर डालकर मसाले को अच्छी तरह से भुने - 3
अब मसाले में पिसा हुआ जीरा,धनिया, नमक,लाल मिर्च, हल्दी और पाव भाजी मसाला डालकर 1 मिनट के लिए चलाए
- 4
सब्जियों को जल्दी पकाने के लिए इसे गर्म पानी में 10 मिनट डालकर रख दें इससे कच्चेपन का टेस्ट नहीं आएगा
- 5
मसाला भुन जाने पर अब इसमें सब्जियों को डालकर अच्छी तरह से मसाले में मिलाएं और मैसर की सहायता से मैश करें 5 से 7 मिनट के लिए अच्छे से पकाएं
- 6
अब इसमें उबले हुए आलू मैश करके डाल दें आलू को 3 से 4 मिनट भूनें और उसके बाद पानी डालकर 10 से 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं
बीच बीच में हिलाते रहें भाजी बनने पर नींबू का रस और कटा हुआ धनिया डाल दें - 7
पाव को बीच में से काटकर रखें 1 तवा गरम करें उसमें मक्खन और थोड़ी सी भाजी डालकर गर्म करें कटे हुए पांव को उस पर रखें और अच्छे से गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं
- 8
पाव भाजी को 1 प्लेट में सर्व करें भज्जी को ऊपर से प्याज़ और मक्खन से गार्निश करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (4)