रसगुल्ला(rasgulla recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले दूध को उबलने चढ़ा देंगे। दूध जब उबल जाए, तब उसमें नींबूडालकर दूध फाड़ लेंगे, फिर एक छालनि की मदद से सारा छैना अलग कर लेंगे, छैने को ठंडे पानी से धो लेंगे ताकि उसका सारा खटास निकल जाए, फिर 20 मिनट के लिए छैने को कहीं टांग के रख देंगे ताकि उसका सारा पानी निकल जाए।
- 2
फिर छैने को एक प्लेट में डालेंगे, और हथेलियों की मदद से उसको अच्छे से मसललेंगे, जब छैना एकदम से सॉफ्ट हो जाए और एकदम चिकना हो जाए, तब हम उसके बॉल्स बनाने चालू करेंगे।
- 3
फिर एक कढ़ाई लेंगे, आप चाहे तो कोई और भी बर्तन ले सकते हो, कढ़ाई में चीनी और पानी डालेंगे, जब हमारे चीनी और पानी के मिश्रण में उबाल आना चालू हो जाए, तब हम एक एक करके बॉल्स डालेंगे, 20 मिनट के लिए तेज आंच पर पकने देंगे, बीच में रसगुल्ले को हल्का सा चला लेंगे। २० मिनट के बाद हम चेक करेंगे कि हमारा रसगुल्ला रेडी है या नहीं, इसके लिए एक गिलास में पानी लेंगें और एक रसगुल्ले को गिलास में डालेंगे, जब रसगुल्ला गिलास के तले पर बैठ जाए तब हमारा रसगुल्ला रेडी है।
- 4
फिर एक-एक करके रसगुल्ले को ठंडे पानी में डालेंगे, इससे रसगुल्ला का साइज जो बना हुआ है वही रहेगा, गेंस हमारा चालु रहेगा सारे रसगुल्ले ठंडे पानी में जब डाल देंगे,तब गेस ओफ करदेंगें,१० मिनट रसगुल्ले को ठंडे पानी में रहने देंगे और जो चाशनी है उसे भी थोड़ा ठंडा कर लेंगें, रसगुल्ले को ठंडे पानी से निकाल के निचोड लेंगे, फिर चाशनी में डाल देंगे।
- 5
रसगुल्ले को फ्रिज में रखेंगे और ठंडा ठंडा सर्व करेंगे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- मैट चटाई समोसा (mat chatai samosa recipe in Hindi)
- मसालेदार फ्राइड चिकन लेग पीस (Masaledar fried chicken leg piece recipe in hindi)
- ड्राई फ्रूट्स टी केक (Dry fruits tea cake recipe in hindi)
- मैदा के मीठे बिस्कुट(maide ke meethe biscuite recipe in hindi)
- ओरियो बिस्कुट केक(Oreo Biscuit Cake Recipe in hindi)





कमैंट्स