चटपटे कुरकुरे (chatpate kurkure recipe in Hindi)

बच्चों की फेवरेट टेस्टी स्नैक्स एक बार बना दिया तो सारे नमकीन की छुट्टी हो जाएगी यह बहुत ही आसान और बहुत दिनों तक कुरकुरा रहेगा।
चटपटे कुरकुरे (chatpate kurkure recipe in Hindi)
बच्चों की फेवरेट टेस्टी स्नैक्स एक बार बना दिया तो सारे नमकीन की छुट्टी हो जाएगी यह बहुत ही आसान और बहुत दिनों तक कुरकुरा रहेगा।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बाउल में छलनी रखकर चावल
का आटा, बेसन, मैदा और बेकिंग सोडा डालकर
अच्छे से छान लेंगे। बेसन से कलर बहुत अच्छा
आयेगा। इसमें कोई मोयन नहीं डालना है। - 2
- 3
अब एक पैन में एक कप पानी, तेल और थोड़ा सा
नमक डालकर जब उबलने लगे तब गैस धीमी आँच
करके आटा डालकर लगातार चलाते हुये मिलायेंगे। - 4
अब आटे को 10 मिनट के लिए ढककर एक तरफ
रख देंगे।अब एक बाउल में निकालकर हाथ से मसाला-मसाला
कर आटा गूथ लेंगे। बिल्कुल भी पानी नहीं डालना
है। अगर जरूरत लगे तो गरम पानी का एक चम्मच
डाल सकते हैं। - 5
अब एक लोई को चावल के आटे की मदद से पतली
रोटी बेलकर चारों तरफ से कट करके चौकोर शेप में
काटकर छोटी-छोटी चौकोर कट करेंगे। - 6
अब फोर्क से छेद कर देंगे।इसी तरह सारी रोटी बेलकर काट
लेंगे। - 7
अब फ्राई करने से पहले इसका मसाला तैयार
करेंगे।अब एक बाउल में थोड़ा चाट मसाला, टमाटर
पाउडर, नमक,पैरी पैरी मसाला, मैगी मसाला, पुदीना
पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से
मिलायेंगे। - 8
अब कढ़ाई में तेल मध्यम आँच पर गरम करके
कुरकुरे डालकर ऊपर आने पर ही चलाये पहले
नहीं । क्रिस्पी होने तक तलेंगे। - 9
अब एक बाउल में कुरकुरे डालकर गरम-गरम में ही
मसाला डालकर अच्छे से मिलायेंगे। - 10
चटपटे कुरकुरे तैयार हैं।
- 11
चटपटे कुरकुरे चाय के साथ सर्व करेंगे।
इसे महीने भर तक यूज कर सकते हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- दूध पाउडर पेड़ा (doodh powder peda recipe in Hindi)
- पोडी इडली मल्गापोडी (Podi Idli milagai podi recipe in Hindi)
- रसिया (rasiya recipe in Hindi)
- बची हुई रोटी से बने चटपटे पकौड़े (bachi hui roti sebane chatpate pakode recipe in Hindi)
- आलू मसाला वड़ा और तीखी चटनी (aloo masala vada aur tikhi Chutney recipe in Hindi)































कमैंट्स (4)