मुंबई स्टाइल वडा पाव (Mumbai style vada pav recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मसाला तैयार करने के लिए एक कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल डालिए। गर्म होने पर उसमें सरसों का तड़का दीजिए। फिर उसमें गोटा धनिया,अदरक,मिर्ची और कड़ी पत्ता डालिए। इसे थोड़ा भुज लीजिए।
- 2
फिर उसमें हल्दी और आलू डाल दीजिए। इसे अच्छे से भुज लीजिए। स्वाद अनुसार नमक डालिए।
- 3
अच्छे से मिक्स करके उसमें बारीक कटा हुआ धनिया पत्ता डालिए। ठंडा होने के लिए इसे साइड में रख दीजिए।
- 4
घोल बनाने के लिए एक तपेली में बेसन लिजिए।उसमें हल्दी और नमक स्वाद अनुसार डालिए।पानी डालकर उसका घोल तैयार करिए। घोल ना ज्यादा पतला ना गाढा होना चाहिए। फिर उसमें सोडा डालिए और अच्छे से मिला दीजिए।
- 5
एक बड़ी कढ़ाई में तेल गर्म करने रखिए आलू के फीलिंग को छोटे-छोटे 8 गोले में बनाकर रखिए। फिर उसे बेसन के घोल में डालकर गरम तेल में मध्यम आंच पर तल दीजिए। सुनहरे भूरे रंग का होने पर बाहर निकाल दीजिए। ऐसे ही सारे तल दीजिए
- 6
वड़ा पाव बनाने के लिए एक लादी पाव लेकर उसमें लहसुन की चटनी लगाइए और गर्म वडा रखिए। इसे आप तली हुई मिर्च के साथ सव॔ करिए।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स