मावा मालपुआ (mawa malpua recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
दूध को हल्का गरम कर लीजिये, मावा को कद्दूकस करके एक कप दूध में डालिये, अच्छी तरह एक दम मिलने तक फैट कर मिलाइये, मैदा डालिये अच्छी तरह मिलाइये (घोल में गुठलियां न पड़े), बचा हुआ दूध थोड़ा थोड़ा डालिये, घोल को अच्छी तरह फैट कर जलेबी बनाने जैसा घोल तैयार कीजिये. मालपूआ बनाने के लिए घोल तैयार है. घोल को सैट होने के लिये 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
- 2
चाशनी बनायें-किसी बर्तन में चीनी की मात्रा के आधा से थोड़ा अधिक पानी (1 1/2 कप चीनी में 1 कप पानी) डाल कर गरम करने रखिये, उबाल आने के बाद 2-4 मिनिट पकाइये, एक तार की पतली चाशनी बनाकर तैयार कीजिये. मालपुआ डालने के लिए चाशनी तैयार है. चाशनी में केसर और छोटीइलायची डाल कर मिला दीजिये.
- 3
मालपुआ बनायें-चौड़ी कढाई जो गहरी कम हो, घी डाल कर गरम कीजिये, अपने मन पसन्द साइज का मालपूआ बनाने के लिय, 1 मालपूआ के लिये, 1 चमचा घोल या आधा चमचा घोल, गरम तेल में डालिये. कढ़ाई के आकार के अनुसार 2 - 3-4 मालपुआ डाल दीजिये, मीडियम गैस फ्लेम पर मालपूआ तलिये, हलका ब्राउन होने पर पलटिये, दूसरी तरफ भी हल्का ब्राउन होने दीजिये. माल पूआ निकाल कर किसी प्लेट में रखिये, सारे मालपुआ इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
- 4
चाशनी पहले से तैयार है. तैयार मालपूआ चाशनी में डुबाइये 5 मिनिट तक डूबे रहने के बाद मालपूआ चाशनी से निकाल कर प्लेट में लगाइये और बारीक कटे बादाम डालकर सजाइये. गरमा गरम या ठंडे मालपुआ परोसिये.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- हक्का वेजीज नूडल्स विथ मसाला ए मैजिक(hakka noodles with masala e magic recipe in hindi)
- पाव भाजी (pav bhaji recipe in Hindi)
- छोले भटूरे (chole bhature recipe in Hindi)
- सूजी इड़ली सांबर के साथ (suji idli sambar ke sath recipe in Hindi)
- मैदा मुंगदाल मिक्स नमकीन चकली (maida moong dal mix namkeen chakli recipe in Hindi)




कमैंट्स (4)