चिली ब्रेड (chilli bread recipe in hindi)

#cwar
हमारे घरों में ब्रेड के पैकेट से 1या 2 ब्रेड बच जाता है जो फ्रिज में इकट्ठा हो जाता है, तो चलिए बचे हुए ब्रेड से हम बनाते हैं ,ब्रेड का नया और टेस्टी सा नाश्ता यहां पर मैं ब्रेड चिली की विधि शेयर कर रही हूं आप सब से जो बनाने में बहुत ही आसान होता है और बच्चों को तो बहुत ही अच्छा लगता है। मेरी बच्चों का तो यह फेवरेट है आप भी इस विधि को पढ़कर बनाइएगा यकीन मानिए आपकी भी बच्चों का ब्रेड चिली फेवरेट हो जाएगा।बची हुई ब्रेड से बनाइए ब्रेड चिली ।। चिली ब्रेड

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम 4 मध्यम आकार के आलू को उबाल लेंगे। अब हम एक कटोरे में ब्रेड को बिल्कुल छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लेंगे उसमें हम उबले हुए आलू डालेंगे मसाला कर चाट मसाला डालेंगे। और बिना पानी डाले सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करेंगे। अब हम मध्यम साइज के छोटे-छोटे गोला बना लेंगे।
- 2
अब हमें कढ़ाई में रिफाइंड तेल डालेंगे तेल जब गर्म हो जाए तो आंच को मीडियम कर देंगे और ब्रेड से बने हुए सारे बॉल को हम ब्राउन होने तक तल लेंगे। जब सुनहला कलर का हो जाएगा तो हम इसे किसी नैपकिन पेपर पर निकाल लेंगे।
- 3
अब हम ग्रेवी बना लेंगे, सबसे पहले हम गर्म कढ़ाई में चार चम्मच तेल डालेंगे अब उसमें हरी मिर्च प्याज़ और शिमला मिर्च यह सब डाल कर दो से 3 मिनट तक भून लेंगे।
- 4
2 से 3 मिनट प्याज़ और शिमला मिर्च भूलने के बाद हम जो टमाटर सॉस लिए हैं उसमें कॉर्नफ्लोर, सोया सॉस और एक कप पानी के साथ इन सबको हम पहले मिक्स कर लेंगे और उसके बाद कढ़ाई में डाल देंगे, जब एक उबाल आने लगे तो अब हम ब्रेड से बना हुआ बॉल को इस ग्रेवी के अंदर डाल देंगे और 2 से 3 मिनट तक मीडियम आंच पर पका लेंगे। तो हमारा ब्रेड चिली बनकर तैयार है लास्ट में हम धनिया पत्ती से सजा देंगे।
- 5
उम्मीद करती हूं कि आप सबको यह ब्रेड चिल्ली की विधि बहुत पसंद आएगी प्लीज हमें कमेंट कर, कर अपने अनुभव बताइएगा।
धन्यवाद
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)